Advertisement
बाराबंकी
Trending

टीआरसी लाॅ काॅलेज का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न।

राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के उपकुलसचिव हुए सम्मानित।

 

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।

बाराबंकी। दिनांक 13 जुलाई, 2024 को सतरिख स्थित टीआरसी लाॅ काॅलेज में विधि महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव विधान 2024 उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ जिसे राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव मो. साहिल, टीआरसी प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी सीबीसीआईडी राकेश मिश्रा, प्रबन्धक डा. सुजीत चतुर्वेदी, प्राचार्य डा. अश्वनी कुमार गुप्ता के संयुक्त रूप से किया। वार्षिकोत्सव में विधि महाविद्यालय के वर्ष भर काॅलेज के लिए सर्वोत्तम देने के लिए प्रशस्ति पत्र व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया तथा इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
वार्षिकोत्सव विधान के शुभारम्भ अवसर पर विधि महाविद्यालय की छात्रा डिम्पल गौरव, सांवली मिश्रा, ज्ञानवती आदि ने स्वागत गीत गाकर मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का स्वागत किया तथा विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अश्वनी कुमार गुप्ता द्वारा सभी अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया गया।
वार्षिकोत्सव को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपकुलसचिव मोहम्मद साहिल ने कहा कि शिक्षा लेने का मतलब सिर्फ चार दीवार के अन्दर बैठकर डिग्री हासिल कर लेना नहीं है बल्कि जीवन में अपनी पहचान बनाकर जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं। उन्होंने विधि महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को बताया कि एलएल.बी कर विधि के विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दी जा सकती हैं।


विधि महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए जिनमें छात्रा अनीता वर्मा द्वारा ‘‘लगता नहीं है दिल यहां’’ गीत, छात्र अनुराग ने ‘‘ओ साथी रे तेरे बिना भी क्या जीना’’ गीत, छात्रा श्रद्धा निगम द्वारा मिक्स संगीत पर नृत्य, ज्योति कश्यप द्वारा नृत्य, अंजली शर्मा ने ‘‘पल पल दिल के पास तुम रहती हो’’गीत, प्रतिभा वर्मा द्वारा ‘‘राधा तेरी चुनरी’’ पर नृत्य, सांवली मिश्रा द्वारा सांस्कृतिक नृत्य, अजय प्रताप सिंह द्वारा ‘‘रिम झिम गिरे सावन’’ गीत, शरद शुक्ला द्वारा ‘‘सबसे प्यारा, सबसे न्यारा’’ गीत प्रस्तृत किया गया। जिसके पश्चात् म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता जिसमें छात्रा अनीता वर्मा, लेमन स्पून प्रतियोगिता में छात्रा डिम्पल गौरव, विजयी रहीं जिन्हें पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सांवली मिश्रा, आकाश वर्मा, डिम्पल गौरव, दीपाली चैरसिया, बालीवुड थीम गेटअप प्रस्तुत किया।
वार्षिकोत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों द्वारा एकेडमिक एक्सीलेंस के लिए छात्र सक्षम मिश्रा, कोकैरिकुलर पार्टिसिपेशन के लिए मोहम्मद अलीम, टीमवर्क के लिए आदित्य नारायण जायसवाल, कैम्पस कमिटमेंट के लिए दो छात्राओं अनन्या गुप्ता, दीपाली चैरसिया को पूरे वर्ष अपना सर्वोत्तम प्रदान करने के लिए प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया गया।


विशिष्ट अतिथि अवध बार एसोसिएशन, लखनऊ के संयुक्त सचिव द्वितीय ज्ञान सागर गुप्ता ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रोफेशन में उतना ही बोलना चाहिए जितनी आवश्यकता हो, उन्होंने बताया कि आमतौर पर वकीलों को अत्याधिक बोलने वाला बताया जाता है किन्तु यह व्यवसाय परिष्कृत भाषा शैली के साथ अत्यधिक अनुभव वाले न्यायाधीशों के सामने अपनी मुवक्किल की बात रखने का है। टीआरसी लाॅ काॅलेज के पूर्व छात्र ज्ञान सागर गुप्ता को अवध बार एसोसिएशन लखनऊ में संयुक्त सचिव पद पर, विजय पाण्डेय जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी में संयुक्त मंत्री प्रशासन, सदस्य राहुल विक्रम सिंह, शिव कुमार वर्मा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य जिला बार एसोसिएशन, बाराबंकी में चयनित होने पर काॅलेज द्वारा स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
वार्षिकोत्सव को टीआरसी प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी सीबीसीआईडी राकेश मिश्रा, भूतपूर्व छात्र, सहायक अभियोजन अधिकारी मैनपुरी जितेन्द्र प्रताप सिंह, जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री प्रशासन विजय पाण्डेय, जिला बार एसोसिएशन कार्यकारिणी सदस्य राहुल विक्रम सिंह, कार्यकारिणी सदस्य शिव कुमार वर्मा, टीआरसी एल्यूमिनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश वर्मा, कोषाध्यक्ष भावना वर्मा, प्रबन्ध समिति के सदस्य सुधारकर वर्मा आदि, विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अश्वनी कुमार गुप्ता ने सम्बोधित किया।
अन्त में विधि महाविद्यालय के प्रबन्धक डा. सुजीत चतुर्वेदी मुख्य अतिथि मोहम्मद साहिल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा सभी अतिथियों को धन्यवाद् ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक समन्वयक रोहिणी त्रिपाठी ने किया तथा इस अवसर पर प्रवक्ता वीर विक्रम सिंह, डा. दीपमाला श्रीवास्तव, डा. मंजय यादव, नवीन सिंह, मोहम्मद अमजद अंसारी, अंकित मिश्रा, श्रद्धा त्रिवेदी, धर्मेन्द्र कुमार, अवनीश शर्मा सहित समस्त प्रवक्तागण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button