Advertisement
भारतरक्षा मंत्रालय

आईएनएस कदमत्त  का 02-05 दिसंबर तक जापान में योकोसुका का दौरा  

रिपोर्ट:-शमीम 

उत्तरी प्रशांत महासागर में लंबी दूरी की ऑपरेशनल तैनाती पर आईएनएस कदमत्त ने ऑपरेशनल टर्नअराउंड (ओटीआर) के लिए 02 दिसंबर, 2023 को जापान के योकोसुका में प्रवेश किया।

इस प्रवास के दौरान पेशेवर संवाद और सामुदायिक कल्याण की गतिविधियों सहित जहाज पर यात्राओं की योजना तैयार की गईं हैं।

जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) के साथ बातचीत में जहाजों पर परस्पर दौरा (क्रॉस-शिप विजिट), विचारों का पेशेवर आदान-प्रदान, संयुक्त योग शिविर और समुद्री साझेदारी अभ्यास (एमपीएक्स) के लिए समन्वय बैठक शामिल होगी।

योकोसुका में, यह जहाज जापान में भारतीय प्रवासियों की उपस्थिति में 04 दिसंबर 2023 को नौसेना    दिवस मनाएगा।

हाल ही में, आईएनएस कदमत्त ने दोनों नौसेनाओं के बीच हस्ताक्षरित आपूर्ति एवं सेवाओं के पारस्परिक प्रावधान (आरपीएसएस) के सिद्धांतों के तहत 28 नवंबर 2023 को ओकिनावा तट पर जेएमएसडीएफ फास्ट कॉम्बैट सपोर्ट शिप, जेएस टोवाडा के साथ ईंधन भरने का कार्य भी किया है।

विज्ञापन

आईएनएस कदमत्त की जापान यात्रा और जेएमएसडीएफ के साथ बातचीत का उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र के बारे में दोनों देशों के दृष्टिकोण के अनुरूप भारत एवं जापान के बीच समुद्री सहयोग को और मजबूत करना है।

विज्ञापन 2

आईएनएस कदमत्त स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई और निर्मित एक पनडुब्बी रोधी लड़ाकू जलपोत है, जोकि अत्याधुनिक एएस हथियार सूट से सुसज्जित है।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button