कल्याणी नदी के पुनरोद्धार के तीसरे फेज के चल रहे कार्य का डीसी मनरेगा ने निरीक्षण किया।

रिपोर्ट:- पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा
निन्दूरा(बाराबंकी) कल्याणी नदी के पुनरोद्धार के तीसरे फेज के चल रहे कार्य का डीसी मनरेगा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ने कल्याणी नदी के पुनरोद्धार कार्य में तेजी लाने तथा तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विकास खंड क्षेत्र में कल्याणी नदी के पुनरोद्धार के तीसरे फेज के चल रहे कार्य का मंगलवार को डीसी मनरेगा बृजेश त्रिपाठी ने निरीक्षण किया।
दोपहर करीब एक बजे पहुंचे डीसी मनरेगा ने भंडार ,कतुरीकला आदि जगह पर कल्याणी नदी की चल रही सफाई कार्य को देखा।
डीसी मनरेगा ने बीडीओ को कल्याणी नदी की सफाई में और तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कल्याणी नदी की सफाई को तय लक्ष्य से पहले कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
बीडीओ ने बताया कि भंडार ,निंदूरा,कतुरी कला सहित करीब एक आधा दर्जन ग्राम पंचायतों में कल्याणी नदी की सफाई का कार्य चल रहा रहा।एक दो दिन में और भी ग्राम पंचायतों में भी कल्याणी नदी की सफाई का कार्य शुरू कराया जाएगा।
इससे पहले डीसी मनरेगा ने ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण किया। मनरेगा ने अभिलेखों का अवलोकन कर विकास संबंधी कार्यो की जानकारी ली।
वहीं आधे -अधूरे पड़े कार्यो को अविलम्ब पूरा कराने व ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का बोर्ड हर हाल मे लगवाने ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का बीडीओ को निर्देश दिए।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी संतोष सिंह, विभाग गुप्ता, छवि गुप्ता, यशवंत सिंह आदि उपस्थित रहे।




