उत्तर प्रदेश
आज की शाम मां के नाम भगवती जागरण में कलाकारों ने समां बांधा, देर रात तक भक्ति धुन पर झूमते रहे श्रद्धालु।
आज की शाम मां के नाम भगवती जागरण में कलाकारों ने समां बांधा, देर रात तक भक्ति धुन पर झूमते रहे श्रद्धालु।
सिद्धार्थनगर– विजय पाल चतुर्वेदी।
नगर पंचायत शोहरतगढ़ के ग्राम गड़ाकुल में “आज की शाम मां के नाम” भगवती जागरण का आयोजन किया गया।भजन गायक कलाकार पप्पू चौधरी ने भक्ति गीतों से ऐसा समां बांधा कि देर तक श्रोता उसी की धुन पर झूमते देखे गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्यामसुंदर चौधरी व विशिष्ट अतिथि अभय प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलन एवं आरती के साथ किया। इसके बाद भजन-गीत का दौर जो प्रारंभ हुआ तो उसका सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस अवसर पर आयोजक विनय कुमार गौड़,दीनदयाल यादव,रिंकू, मुकेश,विवेक,राहुल यादव,संतोष, संदीप,सोनू ,देवेंद्र,मिथिलेश,कार्तिकेय, सुजीत वर्मा आदि ग्राम वासी उपस्थित रहे।



