Advertisement
भारत

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने स्वच्छता को आदत बनाने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 3.0 चलाया

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने विशेष अभियान 3.0 के अंतर्गत जन-शिकायतों और लोक शिकायत अपीलों का शत-प्रतिशत निपटारा किया, 50,000 से अधिक भौतिक फाइलों को हटाया 33,046 वर्ग फुट कार्यालय स्थान खाली कराया

रिपोर्ट:-शमीम 
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने विशेष अभियान 3.0 के प्रमुख लक्ष्यों को हासिल करने और पिछले विशेष अभियानों के लक्ष्यों और उपलब्धियों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

15 सितंबर, 2023 से 30 सितंबर, 2023 के दौरान इस अभियान का तैयारी चरण पूरा हुआ। इसके दौरान मंत्रालय ने प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा तय 11 मुद्दों पर जानकारी एकत्र की। इसमें – (1) अभियान स्थलों की पहचान, (2) सांसदों के लंबित संदर्भ, (3) लंबित संसदीय आश्वासन, (4) लंबित आईएमसी संदर्भ (मंत्रिमंडल के प्रस्ताव), (5) लंबित राज्य सरकार के संदर्भ, (6) लंबित जन-शिकायतें, ( 7) लंबित पीएमओ संदर्भ, (8) लोक शिकायत अपील, (9) नियमों/प्रक्रियाओं को आसान बनाना, (10) रिकॉर्ड प्रबंधन (भौतिक फाइलों के साथ-साथ ई-फाइलें), और (11) निपटान के लिए स्क्रैप और अनावश्यक वस्तुएं शामिल थे। विशेष अभियान 3.0 के कार्यान्वयन चरण के लिए यह 11 लक्ष्य तय किए गए। तैयारी चरण पूरा होने के बाद, कार्यान्वयन चरण 2 अक्टूबर, 2023 को शुरू हुआ और 31 अक्टूबर, 2023 को समाप्त हुआ।

मंत्रालय ने इस अभियान को चलाने के लिए 132 अभियान स्थलों की पहचान की जिसमें भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, भारतीय वन सर्वेक्षण, राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, राष्ट्रीय प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय, भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद, वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, एनजीटी, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित अन्य संगठन शामिल थे।

31 अक्टूबर, 2023 तक हासिल प्रमुख उपलब्धियां

विज्ञापन

132 अभियान स्थलों पर स्क्रैप का निपटान किया गया जिसमें लकड़ी और धातु का कचरा और पुराने वाहन शामिल थे। ई-कचरे में शामिल कीबोर्ड, माउस, प्रिंटर, स्कैनर का भी निस्तारण कर दिया गया। इस कार्य से 33,046 वर्ग फुट से अधिक कार्यालय स्थान खाली कराया गया और मंत्रालय और इसके संगठनों/फील्ड कार्यालयों ने इस अभियान से 63,41,106/- रुपये का राजस्व अर्जित किया है ।

विज्ञापन 2

अभियान अवधि के दौरान, मंत्रालय ने सभी लंबित एमपी संदर्भों, आईएमसी संदर्भों, राज्य सरकार संदर्भों, लोक शिकायतों और लोक शिकायत अपीलों के लक्ष्य का शत-प्रतिशत निपटारा कर लिया है।

विज्ञापन 3

इस दौरान एक व्यापक रिकॉर्ड प्रबंधन अभियान चलाया गया और रिकॉर्ड प्रबंधन का तय लक्ष्य पूरी तरह से हासिल कर लिया गया। कुल 51,517 भौतिक फाइलों और 4,091 ई-फाइलों की समीक्षा की गई और उनमें से 28,441 भौतिक फाइलों को हटा दिया गया तथा 2,583 ई-फाइलों को बंद कर दिया गया।

विज्ञापन 4

हैदराबाद स्थित जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के फ्रेशवॉटर बायोलॉजी रीजनल सेंटर ने स्थानीय पार्कों और स्कूलों में श्रमदान गतिविधियां और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

विज्ञापन 5

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, इंदिरा पर्यावरण भवन, नई दिल्ली और मंत्रालय के संगठनों/फील्ड कार्यालयों सहित सभी 132 तय स्वच्छता अभियान स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाए गए।

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय ने भोपाल, भुवनेश्वर, मैसूर और सवाई माधोपुर में अपने क्षेत्रीय केंद्रों के साथ “स्वच्छता ही सेवा” पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें स्कूली बच्चों को पर्यावरण को साफ, स्वच्छ और स्वस्थ रखने और उनके खुद के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद आदतें अपनाने के लिए जागरूक किया गया। स्कूलों में पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने की स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई।

विशेष अभियान 3.0 के दौरान चलाई गई गतिविधियों को सोशल मीडिया पर भी अपडेट किया गया और मंत्रालय और इसके क्षेत्रीय संगठनों ने इस बारे में सामूहिक रूप से 204 ट्वीट और 11 रीट्वीट किए।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button