उत्तर प्रदेशबाराबंकी
महमूदाबाद-फतेहपुर मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित होकर पिकअप पलटी।

रिपोर्ट :-अंकित कुमार
बाराबंकी। फतेहपुर तहसील क्षेत्र में सोमवार को महमूदाबाद-फतेहपुर मुख्य मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा बद्दूपुर थाना क्षेत्र की भगौली चौकी के पास ट्रिपल बीकी क्षेत्र से करीब 100 मीटर दूरी पर हुआ। दुर्घटना में चालक और उसके साथी को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, वाहन महमूदाबाद से भोजन सामग्री लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया। चालक की पहचान प्रवेश के रूप में हुई है। उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी हादसे में घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही भगौली चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5




