चौकीदार की आग लगाकर नृशंस हत्या करने वाले हत्याभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
बाराबंकी। थाना कोतवाली बाराबंकी नगर पुलिस टीम ने सफेदाबाद स्थित गुलमुहर में चौकीदार की आग लगाकर नृशंस हत्या करने वाले हत्याभियुक्त रिश्तेदार को किया गया गिरफ्तार।
वादी राजेश शुक्ल पुत्र गया प्रसाद निवासी ग्राम चौरी थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी ने थाना। कोतवाली नगर पर सूचना दी कि मेरा भाई शेषनाथ अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सफेदाबाद में गुलमुहर कम्पनी ऑफिस में चौकीदारी करता है तथा वही रहता है। दिनांक 30.08.2022 की रात्रि 02 बजे गुलमुहर कम्पनी के ऑफिस के सामने मेरे भाई शेषनाथ चौकीदारी कर रहे थे तभी पीछे से कोई व्यक्ति आकर उनके व मेरी भाभी के ऊपर डीजल डालकर आग लगा दिया। उक्त सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा संख्या 907/2022 धारा 307/326 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था तथा इलाज के दौरान शेषनाथ की मृत्यु होने के उपरांत अभियोग उपरोक्त में धारा 302 भादवि की बढ़ोत्तरी की गई।
उक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के आदेश पर स्वाट / सर्विलांस टीम व थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलीजेन्स एवं डिजिटल डेटा की मदद से आज दिनांक 04.09.2022 को अभियुक्त मुनीश कुमार मिश्रा पुत्र दीनानाथ मिश्रा निवासी ग्राम बेहटा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को एक अदद 05 लीटर का डिब्बा के साथ ग्राम भूहेरा से गिरफ्तार किया।
पूछताछ व साक्ष्य संकलन से प्रकाश में आया कि अभियुक्त मुनीश कुमार मिश्रा मृतक शेषनाथ के सगे साले का लड़का है जिसकी हरकतें ठीक न होने के कारण उसके माता-पिता ने घर निकाल दिया था। मुनीश घर से निकाले जाने के बाद अपनी बुआ व फूफा के पास रहने आया लेकिन उन्होनें भी उसको रहने नहीं दिया। इसके उपरांत वह सफेदाबाद स्थित गुलमुहर कम्पनी में चौकीदारी करने का प्रयास किया तो मृतक शेषनाथ ने बेइज्जत करके भगा दिया था । इस बात को लेकर रंजिश रख रहा था और पूर्व में भी इस तरह की घटना करने प्रयास कर चुका था।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-
मुनीश कुमार मिश्रा पुत्र दीनानाथ मिश्रा निवासी ग्राम बेहटा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी
पुलिस टीम :-
1. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मौर्या थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
2. निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
3. उप निरीक्षक सुशील कुमार त्रिपाठी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
4. कांस्टेबल कृष्णानन्द चौरसिया थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
5. कांस्टेबल सुनील कुमार यादव थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।




