उप राष्ट्रपति सचिवालयभारत
उपराष्ट्रपति 30 अप्रैल 2024 को जयपुर जायेंगे
उपराष्ट्रपति जयपुर स्थित कुलिश स्कूल का उद्घाटन करेंगे और संस्थापक कर्पूर चंद्र कुलिश की प्रतिमा का अनावरण करेंगे
रिपोर्ट:-शमीम
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 30 अप्रैल, 2024 को जयपुर जायेंगे।
अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान श्री धनखड़ जयपुर के कुलिश स्कूल का उद्घाटन करेंगे और संस्थापक कर्पूर चंद्र कुलिश की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे.


