धोखाधड़ी करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने 2,10,710 रुपये नगदी सहित किया गिरफ्तार।

धोखाधड़ी करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने 2,10,710 रुपये नगदी सहित किया गिरफ्तार।
रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
हरदोई। दिनांक 20.06.2026 को वादिनी दिन्नी देवी पत्नी स्व० स्वतंत्रपाल सिंह निवासी अहमदपुर रेती निकट ग्रीन वेली स्कूल थाना रामचन्द्र मिशन जनपद शाहजहाँपुर द्वारा थाना शाहाबाद पर तहरीर दी गयी कि 1. रशिद 2. राजा नामक अभियुक्तों द्वारा वादिनी व वादिनी की पुत्री को छलपूर्वक धोखाधड़ी करते हुए सोने की मूर्ति बताकर नकली मूर्ती दी गयी व रूपये लेकर मौके से फरार हो गए है। इस सम्बन्ध में वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना शाहाबाद पर मुकदमा संख्या 419/2026 धारा 318(2)/318(4) बीएनएस बनाम 1. रशिद 2. राजा पंजीकृत किया गया।
कार्यवाही:-
थाना शाहाबाद पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त 1. आमिर उर्फ भूरा पुत्र मुरसाद निवासी ग्राम कटिया कम्मू थाना रोजा जनपद शाहजहांपुर 2. मुबारक पुत्र मुन्ने निवासी ग्राम टुमुर्की थाना मंझिला जनपद हरदोई को 2,10,710 रुपये नगदी सहित गिरफ्तार किया गया है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।




