307 भादवि से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 01 देशी पिस्टल मय 04 कारतूस बरामद

रिपोर्ट:-शीतला प्रसाद वाजपेई
फिरोजाबाद । थाना जसराना पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.05.2024 को थाना जसराना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 216/2024 धारा 307/323/504/506 भादवि में जयसिंह पाल निवासी झपारा थाना जसराना फिरोजाबाद को देशी पिस्टल से गोली मार कर हत्या का प्रयास करने वाले अभियुक्तगण 1. विनय कुमार उर्फ जीतू पुत्र बृजेश कुमार निवासी झपारा थाना जसराना जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 27 वर्ष 2. आशीष पुत्र रघुराज सिंह उम्र करीब 23 निवासी आगरा रोड नगला खिल्ली थाना निधोलीकला एटा हाल निवासी 78ए विटिकन सिटी शमशाबाद रोड थाना ताजगंज आगरा को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के द्वारा घटना में प्रयुक्त की गयी देशी पिस्टल को अभियुक्त की निशानदेही पर मक्का के खेत से एक देशी पिस्टल व 04 कारतूस बरामद किया तथा बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके अभियुक्त विनय कुमार उर्फ जीतू पुत्र बृजेश कुमार निवासी झपारा थाना जसराना जिला फिरोजाबाद अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



