नगर के समस्त वार्डो में कूड़ा उठाने हेतु रवाना किये गये ई-रिक्शा

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी।आज मंगलवार को नगर पालिका परिषद प्रागंण में आयोजित समारोह में नगर में कूड़ा उठान एवं नगर को स्वच्छ बनाने हुतु 35 अद्द ई-रिक्शा को नगर को समर्पित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने जिलाधिकारी डा0 आदर्श सिंह, पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव तथा उपजिलाधिकारी सुमित यादव की उपस्थित में हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह ई-रिक्शा नगर के प्रत्येक वार्ड में एक-2 रिक्शा की तैनाती रहेगी। ई-रिक्शा में सूखा एवं गीला कूड़ा अलग-2 इकट्ठा करके कूड़ा निस्तारण प्लान्ट तक पहुॅंचाने का कार्य करेगें। समारोह को सम्बोधित करते हुये उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा नगर परिषद में यह व्यवस्था पहली बार संचालित की गई है। उन्होने कहा ई-रिक्शा छोटे साइज में होने के कारण नगर की प्रत्येक गलियों में आसानी से घरो को कूड़ा एकत्र कर उठाने का कार्य होगा। नगर में सफाई व्यवस्था हेतु एक और कड़ी जुड़ गई है। इसके लिये पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव की जितनी सराहना की जाय कम है। इस अवसर पर निर्वतमान अध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी की प्रसंसा करते हुये कहा कि नगर पालिका के हर कार्यो में चाहे नगर की सड़के हो, जल निकासी का नाला हो, नगर परिषद की स्वच्छता सम्बन्धित कार्य हो या आज ई-रिक्शा 15वें वित्त आयोग से स्वीकृतिया प्रदान करने की बात हो हमेशा अग्रसर रहते है।, मुझे पूरा विश्वास है आगामी समय में भी जिलाधिकारी का नगर में अपना पूरा सहयोग एवम योगदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा नगर की स्वच्छता एवं समस्या जो भी होगी उसे दूर करने के लिये हमेशा तत्पर रहूॅंगा। नगर के मुख्य चौराहों के सौदर्यीकरण के सम्बन्ध में कहा हमारे अधिकार क्षेत्र में जो स्वीकृत करने का अधिकार था मैने उसका उपयोग करते हुये चौराहों के सौन्दर्यीकरण कराकर जनता को समर्पित किया है आगे भी किसी प्रस्ताव की स्वीकृत यदि आवश्यक हुई तो जनता के लिये आयुक्त महोदय को भेजूगॉ।
उपजिलाधिकारी/ज्वाइण्ट मैजिस्ट्रेट ने भी समारोह को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी पवन कुमार सभासद संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह ’ज्ञानू’, कर निर्धारण अधिकारी कमलेश चौबे, श्री विनोद गावा मा0 सभासद ताज बाबा राईन, मो0 आशिफ, सुशील गुप्ता, शील प्रकाश शुक्ला, पंकज मिश्रा, संजय जायसवाल, श्रीमती सरिता सिंह, मो0 फैसल, मुजीबुद्वीन अंसारी, प्रेम चन्द्र प्रेम, मोनी शर्मा, कृष्ण गोपाल बच्चा सहित परिषद के अधिकारी कर्मचारी तथा नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।




