
रिपोर्ट :- रमेश यादव
त्रिवेदीगंज,बाराबंकी। विकास खंड त्रिवेदीगंज क्षेत्र के दहिला गांव के किसानों ने आज तख्ती लेकर चकबंदी का विरोध करते हुए चकबंदी रोके जाने की मांग की।
और चकबंदी विभाग के लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि लेखपाल और चकबंदी विभाग के कार्यों से असंतुष्ट होकर गांव के किसानों ने तख्ती लेकर सड़को पर उतर आए और नारे लगाते हुए बोले नहीं चाहिए चकबंदी।
वही गांव के प्रदीप यादव,रामसुंदर् वर्मा गजराज वर्मा नवनीत वर्मा आसाराम सूर्यबक्स वर्मा, अशोक भोला यादव सर्वजीत वर्मा रामदेव रावत गिरिराज भाई लाल सावन सिंह संतोष मोर्या संतोष वर्मा ने चकबंदी का विरोध करते हुए बताया कि जबरन अधिकारी चकबंदी करना चाहते है। चकबंदी से किसान गुस्से मे दिखे, सैकड़ो किसानों ने तख्ती लेकर चकबंदी नहीं चाहिए लगाए नारे।
विज्ञापन
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5



