
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
फतेहपुर, बाराबंकी।मछुआरों के जाल में फंसा भारी भरकम मगरमच्छ , जाल में मगरमच्छ फंसने से मचा हड़कंप, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।
बता दे, कि फतेहपुर के काजीपुर के पास तालाब मे कुछ मछुआरे मछली पकड़ रहे थे। इसी बीच जाल में कुछ भारी चीज फंसी महसूस हुई मछुआरों के द्वारा आनन फानन में मछली पकड़ने वाले जल को बाहर निकालने का प्रयास किया गया जाल पानी से बाहर निकलते ही सभी सन रह गए मछली पकड़ने के जाल में भारी भरकम मगरमच्छ को देखकर वहां मौजूद मछुआरे भयभीत हो गए। मछुआरे उस मगरमच्छ को बाहर निकाल पाते इसके पहले ही मगरमच्छ तेजी से जाल से निकलते हुए तालाब में पुनः छलांग लगा कर फरार हो गया। तालाब में मगरमच्छ की सूचना के बाद स्थानीय लोगों में काफी भय का माहौल है, वहीं इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।



