Advertisement
भारतरक्षा मंत्रालय

भारतीय नौसेना हाफ मैराथन उद्घाटन संस्करण  का कल नई दिल्ली में आयोजन

रिपोर्ट:-शमीम 

भारतीय नौसेना 02 फरवरी 25 को नई दिल्ली में भारतीय नौसेना हाफ मैराथन (आईएनएचएम) के उद्घाटन संस्करण की मेजबानी करेगी।

दस हज़ार से ज़्यादा प्रतिभागी तीन दौड़ श्रेणियों 21.1 किमी, 10 किमी और 5 किमी में भाग लेंगे। इससे यह सभी स्तरों और पृष्ठभूमि के धावकों के लिए एक समावेशी आयोजन बनेगा। यह ऐतिहासिक आयोजन आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के साथ भागीदारी में आयोजित होगा।

हर प्रतिभागी को अविस्मरणीय अनुभव देने के लिए तैयारियाँ जोरों पर हैं। यह कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दौड़ का मार्ग इंडिया गेट और ऐतिहासिक कर्तव्य पथ से होकर रहेगा। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री श्री मनसुख एल मांडविया आईएनएचएम को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा, इस कार्यक्रम में सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी और विशिष्ट व्यक्ति, नागरिक अतिथि और प्रसिद्ध खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

सबसे प्रतिबद्ध धावकों के समर्पण का उत्सव मनाने के लिए, नौसेना गर्व से इंडियन नेवी स्लैम का शुभारंभ करती है – यह प्रतिष्ठित सम्मान उन लोगों को दिया जाएगा जो कोच्चि, विशाखापत्तनम, मुंबई और नई दिल्ली में भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित सभी चार दौड़ पूरी करेंगे। यह विशिष्ट सम्मान भारतीय नौसेना के अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है, जो धावकों की दृढ़ता और धैर्य को प्रदर्शित करता है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड भी सहयोगी भागीदार के रूप में इसमें शामिल है और इस आयोजन को प्रमुख एजेंसियों से मजबूत समर्थन प्राप्त हुआ है, जिसमें दिल्ली पुलिस और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने इस आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

इस आयोजन का उद्देश्य स्वस्थता, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव की भावना का उत्सव मनाना है। एक आकर्षक रेस मार्ग, प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों और प्रमुख भागीदारों के अटूट समर्थन के साथ, यह आयोजन सभी प्रतिभागियों को प्रेरित करने के लिए तैयार है। इस उद्घाटन संस्करण के साथ, भारतीय नौसेना स्वास्थ्य, दृढ़ता और सौहार्द की संस्कृति को प्रोत्साहन देने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। भारतीय नौसेना, 2 फरवरी 25 को एक रोमांचक दौड़ दिवस का बेसब्री से इंतजार कर रही है और नई दिल्ली के दिल में इस शानदार खेल आयोजन में सभी प्रतिभागियों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(2)(2)PNDS.jpeg

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button