
रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के बबुरी मजरे सरसंण्डा ग्राम निवासी रामनरेश मिश्र की दो बेटियां अंजनी मिश्रा 20 वर्ष व हिमांशी मिश्रा 17 वर्ष सोमवार की दोपहर शौच के लिए गांव से थोड़ी दूर सरयू नदी के किनारे गई थी।
इसी दौरान नदी में हो रही तेज़ कटान के चलते मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा नदी में जा गिरा। मिट्टी के साथ ही उसपर बैठी अंजनी भी नदी में जा गिरी और नदी के तेज बहाव में बहने लगी।
छोटी बहन हिंमाशी ने दौड़कर घर वालों को घटना की जानकारी दी तो परिजनों में
हाहाकार मच गया।
परिजनों की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार भूपेन्द्र विक्रम सिंह व थाना अध्यक्ष अनिल सिंह ने पीएसी टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया।
लेक़िन घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक अंजनी का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5



