धान के खेत में पानी लगाने गये युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
फतेहपुर, बाराबंकी। तहसील फतेहपुर के ग्राम पंचायत कसियापुर रहने वाले जगदीश कुमार यादव उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र राम बहादुर अपने धान के खेत में पानी लगाने गए थे वहां पर खेत में ही 11000 लाइन का पोल गड़ा हुआ था और तार के आसपास यूके लिपटिस कटीला तार लगा हुआ था जिससे जानवरों से फसल बचाई जाती है 11000 लाइन का तार यूकेलिप्टस के पेड़ से सटा हुआ था जिससे खेत में करंट आ जाने से जगदीश की करंट लगने से मौत हो गई जब घर वालों ने देर तक देखा की जगदीश के खेत से घर नहीं आए हैं तो उनको घर वालों ने ढूंढने के लिए खेत पर इधर-उधर देखा तो बिजली के खंभे के पास झुल से पड़े मिले घर वालों ने एंबुलेंस बुलाकर सीएससी फतेहपुर लाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जगदीश के तीन बेटे भानु पिंटू और अमरीश हैं घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है।




