Advertisement
अब तकअभी तकसिद्धार्थनगर

जिलाधिकारी के अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में हुयी बैठक

सिद्धार्थनगर- विजय पाल चतुर्वेदी

 

बैंकिंग कार्यो की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की उपस्थिति में अम्बेडकर सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा ने बताया कि गांरटीड इमरजेंसी क्रेडिट लाइन योजना के अन्तर्गत कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्योग की मद्द के लिए सरकार द्वारा आपातकालीन के्रडिट लाइन गारंटी योजना लागू की गयी है। इस योजना के अन्तर्गत भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अन्तर्गत उद्योगो,व्यापारियों तथा स्वय सहायता समूहों एवं किसान क्रेडिट कार्ड धारकों को प्रदान की गयी कैश क्रेडिट लिमिट का 20 प्रतिशत अतिरिक्त ऋण दिये जाने की व्यवस्था की गयी है। जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा ने सभी बैंक शाखा प्रबन्धकों को निर्देष दिया कि किसानों/व्यवसायियों को किसी भी प्रकार से अनावष्यक रूप से परेषान न किया जाये उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया जाना सुनिष्चित करे।
प्रभारी लीड बैंक अधिकारी ने को जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अन्तर्गत अप्रैल से सितम्बर 2020 तक लक्ष्य 2576 के सापेक्ष 394 की पूर्ति हुई है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अन्तर्गत 01 अप्रैल 2020 से अब तक कुल 2660 ऋण आवेदन पत्र स्वीकृत हुए है जिनके सापेक्ष रू0 38.42 करोड़ की धनराशि वितरित की गयी है। किसान क्रेडिट कार्ड योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में के0सी0सी0 के नवीनीकरण का लक्ष्य 28848 एवं 21101 नये के0सी0सी0 बनाने का लक्ष्य शासन से प्राप्त हुआ है। जिसके सापेक्ष माह अगस्त 2020 तक 17535 किसान क्रेडिट कार्ड निर्गत किये गये है। इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी डाक्टर राहुल गुप्ता, उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज, मुख्य प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक,शाखा प्रबन्धक नौगढ़ तथा समस्त बैंको के शाखा प्रबन्ध आदि उपस्थित रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button