जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त जनपद के समस्त अनुदानित/मान्यता प्राप्त मदरसों/विद्यालयों/महाविद्यालयों/ तकनीकी/व्यावसायिक/अन्य शैक्षिक संस्थानों एवं उनमें अध्ययनरत् छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अल्पसंख्यक समुदाय पूर्वदशम (कक्षा 9-10 एवं दशमोत्तर, कक्षा 11-12 तथा अन्य दशमोत्तर कक्षाओं) कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं हेतु वर्ष 2021-22 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति/दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत विभाग/शासन द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार प्रदेश के छात्रवृत्ति वेबसाइट
मंडल ब्यूरो समित अवस्थी अयोध्या
जनपद बाराबंकी

https://scholarship.up.gov.inपर छात्र/छात्राओं हेतु आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारम्भ की जा चुकी है। आनलाइन आवेदन करते समय छात्र/छात्राओं द्वारा निम्नलिखित बिन्दुओं पर सावधानीपूर्वक कार्यवाही अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय पूर्वदशम छात्रवृत्ति कक्षा (9-10) हेतु छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन 23 जुलाई, 2021 से 11 अक्टूबर,2021 किया जायेगा। अल्पसंख्यक समुदाय दशमोत्तर छात्रवृत्ति हेतु छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन 20 जुलाई, 2021 से 21 अक्टूबर,2021 तक किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन ही भरे जा सकेंगे अन्य किसी माध्यम से आवेदन भरे जाने की कोई व्यवस्था नहीं है। सम्बन्धित छात्र/छात्राओं का आधार प्रमाणीकरण में छात्र छात्रा का आधार नम्बर, उनके नाम एवं जन्मतिथि के आधार पर जन सांख्यिकीय प्रमाणीकरण (Demographic Authentication and OTP verification) होने के उपरान्त ही छात्र का आवेदन पत्र टेम्पोरेरी लॉक हो सकेगा तथा इस प्रमाणीकरण के लिए सम्बन्धित छात्र/छात्रा को 03 चरणों में कुल 09 अवसर प्राप्त होंगे, प्रथम चरण में प्राप्त 03 अवसरों में आधार प्रमाणीकरण में त्रुटि होने की दशा में सम्बन्धित छात्र/छात्रा को पुनः 72 घण्टे के अंतराल पर द्वितीय एवं तृतीय चरण ;प्रत्येक चरण में 03-03 अतिरिक्त में त्रुटि रहित प्रमाणीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आवेदन पत्र भरते समय छात्र/छात्राएं अभिलेखों के आधार पर ही आधार कार्ड/जाति प्रमाण पत्र/आय प्रमाण पत्र/बैंक खाते से सम्बन्धित विवरण विगत कक्षाओं के अनुक्रमांक एवं पूर्णांक प्राप्तांक सही-सही भरे। छात्र का नाम, पिता का नाम, मोबाईल नम्बर एवं अन्य विवरण आधार कार्ड, बैंक खाते में समान होना चाहिए। अतः उसको अपडेट करा ले। आवेदन में आधार लिंक बचत खाते का ही प्रयोग किया जाये। छात्र/छात्राएं अपने छात्रवृत्ति पासवर्ड लॉगिन पोर्टल को नियमित रूप से देखते रहे किसी भी प्रकार की त्रुटि प्रदर्शित होने पर पोर्टल पर उपलब्ध समय.सारिणी के अनुसार समय निराकरण करना सुनिश्चित करे। आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि का उत्तरदायित्व सम्बन्धित छात्र/छात्रा का होगा। अतः पूर्ण सावधानी के साथ आवेदन पूर्ण करे