दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन शादी -विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत दम्पति में युवक के दिव्यांग होने की दशा में रू0 15,000/-व युवती के
शिवा वर्मा के साथ समित अवस्थी की रिपोर्ट
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन शादी -विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत दम्पति में युवक के दिव्यांग होने की दशा में रू0 15,000/-व युवती के दिव्यांग होने की दशा में रु 20,000/-तथा युवक-युवती दोनों के दिव्यांग होने की दशा में रू0 35,000/-धनराशि निर्धारित है। शादी के समय युवक की आयु 21 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक न हो । युवती की उम्र 18 वर्ष से कम एवं 45 वर्ष से अधिक न हो। दम्पति में कोई आयकर दाता न हो। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रमाण-पत्र के अनुसार दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिए। ऐसे दिव्यांग दम्पत्ति पात्र होंगे जिनका विवाह गत वित्तीय वर्ष में हुआ हो। दिव्यांग शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत जिन दिव्यांग दम्पत्ति का वर्तमान वर्ष एवं गत वित्तीय वर्ष में विवाह सम्पन्न हुआ है वे शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु आहर्य होगें। आवेदन से पूर्व निबंधन कार्यालय से विवाह पंजीकरण करा लंे तदोपरान्त आॅनलाईन http/divyangjanshadi.upsdc.gov.in पर आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन फार्म भरते समय आवेदक दम्पत्ति को दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला संयुक्त नवीनतम फोटो, विवाह पंजीकरण प्रमाण-पत्र, आय व जाति प्रमाण-पत्र, युवक एवं युवती का आयु प्रमाण-पत्र (जिसमें जन्मतिथि का अंकन हो), सक्षम अधिकारी से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाता, अधिवास का प्रमाण-पत्र एवं युवक एवं युवती की आधार कार्ड की छायाप्रति, आदि अभिलेखों के साथ ही आॅनलाईन सबमिट आवेदन पत्र की प्रिंट एवं वांछित प्रपत्रों की हार्डकोपी सम्बन्धित जनपद के जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के कार्यालय को प्राप्त करायें। अधिक जानकारी के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के कार्यालय विकास भवन कक्ष सं0 09 में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते है।


