Advertisement
भारत

मोबाइल पर 04 घंटे पहले मिलेगी वज्रपात की पूर्व सूचना, गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें दामिनी ऐप

शिवा वर्मा के साथ समित अवस्थी की रिपोर्ट

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सर्कार एवं भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान, पुणे के सहयोग से वज्रपात कि पूर्व चेतावनी व अलर्ट प्रेषित किये जाने के लिए दामिनी ऐप विकसित किया गया है । यह जानकारी देते हुए जिला आपदा विशेषज्ञ प्राची उमराव ने बताया कि विकसित दामिनी ऐप के माध्यम से वज्रपात की पूर्व चेतावनी व अलर्ट को अधिक से अधिक से व्यक्तियों तक पहुंचाया जा सकता है तथा कोई भी व्यक्ति गूगल प्ले स्टोर से अपने मोबाइल में यह ऐप डाउनलोड करके वज्रपात के संबंधन में पहले से जानकारी प्राप्त कर सकता है।
प्रति वर्ष वज्रपात से बढ़ी संख्या में जनहानि व पशुहानि होती है तथा इंफ्रास्ट्रक्चर को भी भरी नुकसान पहुचता है। वज्रपात से कम से कम क्षति हो, इसके लिए प्रभावी व्यवस्था को अपनाने की साथ ही अधिसूचित आपदाओं की पूर्व चेतावनी एवं अलर्ट को आम जनमानस तक समय से पहुंचाकर आपदा को कम किया जा सकता है। वज्रपात से होने वाली जनहानि को न्यूनीकरण हेतु राहत आयुक्त कार्यालय, उ0 प्र0 द्धारा इंटीग्रेटेड अर्ली वार्निंग सिस्टम विकसित किया गया है। इंटीग्रेटेड अर्ली वार्निंग सिस्टम, मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट व डाटा को फेच करके राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड ग्राम प्रधानो, लेखपालों आंगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा, पुलिसकर्मियो एवं कृषको को बिना किसी संभावित आपदा याखराब मौसम का अलर्ट मात्र उन्ही लोगो को प्राप्त होता है जिनका मोबाइल नंबर राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड है परन्तु प्रदेश में प्रति वर्ष वज्रपात से होने वाली क्षतियो के दृष्टिगत ऐसी व्यवस्था की आव्यशकता है जिसकी पहुंच आम जनमानस तक आसानी से हो द्य इसी को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा वज्रपात की पूर्व चेतावनी व अलर्ट प्रेषित किये जाने हेतु दामिनी ऐप विकसित किया गया है द्य इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। दामिनी ऐप लगभग 20 किलोमीटर के क्षेत्र में संभावित लाइटनिंग अलर्ट का नोटिफिकेशन लगभग 04 घंटे पूर्व प्रेक्षित करता है जिससे व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने तथा बचाव का अवसर प्राप्त हो सकेगा।
शासन द्वारा वज्रपात की पूर्व चेतावनी व अलर्ट को अधिक से अधिक व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए दामिनी ऐप को जनपद, तहसील, ब्लॉक व ग्राम स्तर के समबंशित अधिकारियों, समस्त ग्राम प्रधानों, लेखपालो, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, ग्राम सचिव/ग्राम विकास अधिकारी एवं आशा से डाउनलोड करने के लिए निर्देश दिए गए है। यह ऐप वज्रपात से जन सामान्य की सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत उपयोगी है इसलिए स्वयं अपने मोबाइल में दामिनी ऐप डाउनलोड करने के साथ ही अन्य लोगो को भी करने के लिए प्रेरित करे जिससे वज्रपात की पूर्व चेतावनी व अलर्ट अधिक से अधिक लगो तक पहुंच सके तथा वज्रपात से होने वाली क्षतियो को कम किया जा सके।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button