किसानों की दुश्मन है भाजपा सरकार किसान व नौजवान सभी वर्ग दुखी है भाजपा सरकार के राज में सपा किसानों की असली हितैसी है।(किसान नौजवान पटेल)

रिपोर्टः-शिवा वर्मा
बाराबंकी किसानों की दुश्मन है भाजपा सरकार किसान व नौजवान सभी वर्ग दुखी है भाजपा सरकार के राज में सपा किसानों की असली हितैसी है।
उक्त विचार आज किसान नौजवान पटेल यात्रा के क्रमें में रसौली स्थित मोहन लाल वर्मा डिग्री कालेज में पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा व विधायक गौरव रावत द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उपस्थित कार्यकर्ता में व्यक्त किये।
श्री नरेश उत्तम पटेल ने सबसे पहले पहुॅचकर स्व0 बेनी बाबू की समाधि स्थल पर पहुॅचकर उनको पुष्प आर्पित कर अपनी श्रद्धाजंलि दी।
पूर्व कारागार मंत्री ने अपने सम्बोधन मे कहा कि बाराबंकी जनपद हमेशा समाजवादी का गढ़ रहा है और अपने वाले विधानसभा चुनाव में बाराबंकी जनपद में 6 में 6 सीटे जीतकर सपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनानी है।
जैदपुर विधायक गौरव कुमार रावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश का किसान भाजपा को अब उत्तर प्रदेश में दोबारा नहीं आने देगें। क्योंकि इनका हल अब जनता जान चुकी है।
सपा अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता व विधायक प्रति मो0 रिजवान संजय के संचालन में हुए स्वागत समारोह को मुख्य रूप से विधायक गौरव कुमार, एम0एल0सी0 राजेश राजू, पूर्व सांसद अखिलेख कटियार, प्रीतम वर्मा, संतोष, विधायक नरेन्द्र वर्मा, अखिलेश कटियार, प्रीतम वर्मा, पूर्व विधायक राम मगन रावत, पूर्व मंत्री राम ललित चौधरी, राजेश चन्द्र, उवैद शानू, अखिलेश यादव, पूर्व विधायक रतन लाल राव, राजन शुक्ला, विरेन्द्र सिंह, मिन्टू वर्मा, दीपू जयसवाल, कामता प्रसाद यादव, विश्राम पाल समेत आदि लोग उपस्थित थे।




