रिजर्व पुलिस लाइन्स बाराबंकी में आयोजित लखनऊ जोन की तीन दिवसीय अन्तर्जनपदीय भारोत्तोलन क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का किया गया समापन।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
लखनऊ जोन की उत्तर प्रदेश पुलिस अन्तर्जनपदीय भारोत्तोलन क्लस्टर (महिला/पुरुष) भारोत्तोलन, योग व पॉवरलिफ्टिंग की तीन दिवसीय प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ दिनांक 19.02.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में किया गया।
इस प्रतियोगिता में लखनऊ जोन सहित कुल 09 जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह एवं मनोयोग से भाग लिया एवं अच्छे अनुशासन का परिचय देते हुये प्रतियोगिता को सकुशल सम्पन्न कराने में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का परिणाम निम्नवत् है-
दिनांक 19.02.2026 से 21.02.2026 तक आयोजित प्रतियोगिताओं का परिणाम:–
योग (पुरुष) प्रतियोगिता-2026 विजेता जनपद-बाराबंकी प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं जनपद-सुलतानपुर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
योग (महिला) प्रतियोगिता-2026 विजेता जनपद- अम्बेडकरनगर प्रथम स्थान प्राप्त किया एव जनपद- सुलतानपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

पावरलिफ्टिंग (पुरुष) प्रतियोगिता-2026 विजेता जनपद- बाराबंकी प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं जनपद- हरदोई ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
पावरलिफ्टिंग (महिला) प्रतियोगिता-2026 विजेता जनपद- बाराबंकी प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं जनपद- हरदोई ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
भारोत्तोलन (पुरुष) प्रतियोगिता-2026 विजेता जनपद- बाराबंकी प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं जनपद- हरदोई ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
भारोत्तोलन (महिला) प्रतियोगिता-2026 विजेता जनपद- बाराबंकी प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं जनपद- हरदोई ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।




