Advertisement
उत्तर प्रदेशप्रयागराज
Trending

यातायात जागरूकता माह का समापन कार्यक्रम पुलिस लाइन प्रयागराज में सम्पन्न हुआ ।

 रिपोर्ट-सौम्य वर्मा

जनपद प्रयागराज यातायात पुलिस द्वारा दिनांकः 01.11.2021 से प्रचलित यातायात जागरूकता माह का समापन कार्यक्रम पुलिस लाइन प्रयागराज में सम्पन्न हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि श्री प्रेम प्रकाश ( आईपीएस ) अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रयागराज के अतिरिक्त श्री संजय गोयल मण्डलायुक्त प्रयागराज मण्डल , डॉ ० राकेश सिंह ( आईपीएस ) , पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र प्रयागराज , श्री संजय खत्री जिलाधिकारी जनपद प्रयागराज व श्री सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ( आईपीएस ) पुलिस उपमाहनिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद प्रयागराज मंच पर उपस्थित रहे । उक्त प्रशासनिक अधिकारियों के अतिरिक्त आमंत्रित जनपद प्रयागराज के सम्मानित एवं गणमान्य व्यक्तियों में श्री आर ० एस ० वर्मा ( पूर्व आईएएस ) , श्री सुशील खरबन्दा , श्री विनोद चन्द दूबे , श्री रौनक गुप्ता , श्री संतोष कुमार ( डीसीपीसी ) , इसके अतिरिक्त ई ० सी ० सी ० , सी ० एम ० पी ० , जे ० डी ० एस ० बी ० एम ० इ ० का ० सिविल लाइन प्रयागराज , डा ० मंजू , डा ० उमा अग्रवाल निदेशक शकुन्तला अस्पताल , श्री जर्नादन दूबे प्रवक्ता श्री हरे कृष्ण तिवारी प्रवक्ता एवं पुलिस विभाग के अन्य जनपद के पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे । समापन कार्यक्रम में सभी वक्ताओं में यातायात जागरूकता कार्यक्रम को लगातार बनाये रखने के बारे में अपने – अपने मत व्यक्त किये तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये यातायात नियमों का पालन करनें के लिये आग्रह किया । कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री अरूण कुमार दीक्षित पुलिस अधीक्षक यातायात के उद्बोधन जिसमें पूरे माहभर जनपद की यातायात पुलिस व नागरिक पुलिस के द्वारा जागरूकता के बारे में जो भी कार्यवाही की गयी उसके बारे में प्रस्तुतिकरण किया गया जिसमें जनपद के नगरीय क्षेत्र के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार वाहन के माध्यम से , स्कूल एवं कालेजो में कार्यशालायें आयोजित करके तथा टेक्सी / टैम्पो चालको को चौराहों पर सम्बोधित करके हस्ताक्षर अभियान चलाकर , मेलों एवं धार्मिक स्थलों में जागरूकता रैनी निकाल करके एफ 0 एम रेडियो के माध्य व पीएस सिस्टम के माध्यम से इलेक्ट्रनिक व प्रिन्ट मीडिया में माध्यम से जनता में सहयोगी भूमिका निभाने वाले सामाजिक संगठनों यथा डीसीपीसी / सिविल डिफेन्स / एनसीसी / एनएसएस तथा गोष्ठी व अन्य विविध प्रकार की कार्यशालायें आयोजित करके विद्यालय के छात्रों द्वारा निबन्ध , वाद – विवाद क्विज तथा ड्राइंग पेन्टिंग आदि प्रतियोगितायें कराकर के जागरूक किया गया जिसमें स्थान पाने वाले छात्रों पुरस्कृत भी किया गया । जिसमें वाद – विवाद प्रतियोगिता अरिमर्दन दूबे ज्वालादेवी इण्टर कालेज सि ० ला ० प्रथम , अंतिमा मिश्रा आर ० के ० ग्रुप ऑफ इन्सिट्यूशन नैनी द्वितीय , तथा आदित्य दूबे ज्वालादेवी इण्टर कालेज सि ० ला ० तृतीय तथा आर ० के ० ग्रुप ऑफ इन्सिट्यूशन नैनी के अनुराग तिवारी व अंकुर मिश्रा को चतुर्थ एवं पंचम स्थान के लिये सान्त्वाना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया । निबन्ध प्रतियोगिता में मृदुल बाजपेयी ज्वालादेवी इण्टर कालेज सि ० ला ० प्रथम , अर्पिता मिश्रा ज्वालादेवी इण्टर कालेज गंगापुरी रसूलाबाद द्वितीय , राही सिंह ज्वालादेवी इण्टर कालेज सि ० ला ० तृतीय तथा ज्वालादेवी गंगापुरी की मुस्कान व ज्वालादेवी इण्टर कालेज सि 0 ला 0 के नितिन तिवारी को चतुर्थ एवं पंचम स्थान को को स्नेहा , सान्त्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया । क्विज प्रतियोगिता में सर्वेश कुमार मिश्रा ज्वालादेवी सि 0 ला ० प्रथम , आस्था वर्मा ज्वालादेवी गंगापुरी द्वितीय , श्रेयांश मिश्रा ज्वालादेवी गंगापुरी तृतीय स्थान तथा ज्वालादेवी सि ० ला ० के अतुल्य तथा प्रीति पटेल ज्वादेवी गंगापुरी को सान्त्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया । चित्रकला पेन्टिंग प्रतियोगिता में केशरवानी , पंण्डित राम चन्द्र मिश्र मिमोरियल पब्लिक स्कूल झलवा प्रथम , अंकुर ि ज्वालादेवी सि ० ला ० द्वितीय , आर्दश शुक्ला ज्वालादेवी गंगापुरी तृतीय , ग्रेसी सिंह पण्डित रामचन्द्र मिश्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल झलवा व सौरभ सिंह ज्वालादेवी सरस्वती विद्यामंदिर सि ० ला ० को सान्त्वना पुरस्कार से मुख्य अतिथि एवं मण्डालायुक्त द्वारा पुरस्कृत किया से गया । यातायात पुलिस टीम व्दारा ‘ लगन के साथ यातायात माह नवम्बर सफल बनाने मे महत्वपूर्ण योगदान रहा । सभी बच्चों को जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिये एवं आये हुये आगन्तुकों का आभार पुलिस उपमहानिरीक्षक सर्व श्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा भार प्रकट किया गया । कार्यक्रम के उद्घोषिका / मंच संचालन श्रीमती डॉ ० रंजना त्रिपाठी द्वारा किया गया ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button