Advertisement
बाराबंकी
Trending

थाना कुर्सी पुलिस ने हत्या का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

 

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।

बाराबंकी। दिनांक 02.06.2024 को वादी संजय पुत्र राम स्वरूप यादव निवासी ग्राम रौनाहार मजरे अनवारी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक 31.05.2024 को समय 03.00 बजे उनका पुत्र विकास उम्र लगभग 18 वर्ष घर से शौच के लिये गया था फिर वापस घर नही आया, उसी दिन परिजनों द्वारा खोजने पर विकास उपरोक्त का शव शाम करीब 06.30 बजे कोल्ड स्टोर के पास जंगल में मिला शक है कि उनके पुत्र की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया है।

तहरीर के आधार पर थाना कुर्सी पर मुकदमा संख्या – 171/2024 धारा 302/201 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा घटना से सम्बन्धित समस्त पहलुओं की जांच कर हत्या का सफल अनावरण कर अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गये। इसी क्रम में थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 27.07.2024 को हत्याभियुक्त अमरेश कुमार पुत्र पुरई निवासी ग्राम रौनाहार मजरे अनवारी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ व साक्ष्य संकलन से ज्ञात हुआ कि मृतक द्वारा अभियुक्त अमरेश कुमार की लड़कियों को अक्सर परेशान करता रहता था तथा अभियुक्त अमरेश द्वारा मृतक विकास को इस संबंध में कई बार समझाया भी गया था उसके बाद भी मृतक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

विज्ञापन

दिनांक 31.05.2024 को अभियुक्त ने देखा कि उसकी लड़कियां शौच हेतु जंगल गयी थी और मृतक विकास उन्हें गन्दे इशारे कर जंगल में बुला रहा था जिस कारण अभियुक्त को गुस्सा आया और मृतक विकास उपरोक्त को जंगल में प्रहार कर जान से मार दिया।
अभियुक्त द्वारा आत्महत्या का रूप देने हेतु अपनी अण्डरवियर से मृतक को एक पेड़ में फंसाकर चला गया।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button