
महिला मोर्चा के तत्वाधान में जिला महिला अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया ।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
बाराबंकी । सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 75 घन्टे बाहरी गतिविधियों के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी बाराबंकी महिला मोर्चा के तत्वाधान में जिला महिला अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया । इसके उपरांत सांसद जी ने विधानसभा रामनगर के ग्राम ददौरा के प्राथमिक विद्यालय में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, आशा बहू व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित कर आंगनबाड़ी परिसर में वृक्षा रोपण किया तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई रस्म में भाग लिया एवं 33 किशोरियों को स्वच्छता किट भी वितरित की ।

इसी के क्रम में सांसद उपेन्द्र सिंह रावत जी ने 75 घन्टे गतिविधिया (बूथ पर) में विधानसभा रामनगर के अंतर्गत मण्डल महादेवा के शक्ति केंद्र सिसौंडा पर चौपाल लगाकर लोगों से संवाद किया । और मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक राजाराम निषाद व बूथ अध्यक्ष शिवमोहन शुक्ला, अशोक कुमार, राम लखन, सोहन लाल, आशीष सिंह, शिवकुमार दीक्षित, सुनील कुमार व अन्य कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ में शक्ति केंद्र सिसौंडा के बूथों पर घर- घर जाकर लोगों से मिलकर 8 वर्ष की उपलब्धियों के पत्रक वितरित किये ।

2. इसरौली सारी के पास रारी नाला के सफाई के कार्य का उद्घाटन जिले के सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व विधायक दादा सुंदर लाल दीक्षित के साथ संयुक्त रूप में विधिवत पूजा अर्चना कर किया । ड्रेन की सफाई हेड से टेल तक की जाएगी । इसकी सफाई होने से हजारों बीघे फसल जो बारिश के मौसम में जलमग्न हो जाती थी उसका लाभ सीधे किसानों को मिलेगा ।

महिला मोर्चा के तत्वाधान में सम्पन्न हुए कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश, जिला उपाध्यक्ष रचना श्रीवास्तव व प्रमोद तिवारी,जिला मीडिया प्रभारी विजय आनंद बाजपेई, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष आशुतोष अवस्थी,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रामेश्वरी त्रिवेदी,अजीत वर्मा, सीएमएस डॉ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव , शिवकुमार शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे ।




