थाना सुबेहा पुलिस ने दिनेश हत्याकाण्ड से सम्बन्धित वांछित हत्याभियक्त को किया गिरफ्तार।
कब्जे से 1,34,000/- रुपये नकद किये बरामद - -

रिपोर्ट:-शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। थाना सुबेहा पर दिनांक 12.01.2023 को बादी थीर्ष कुमार सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवासी ग्राम सराय चन्देल थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी ने थाना सुबेहा पर अभियुक्तों द्वारा अपने पिता की हत्या करने के सम्बन्ध में मुकदमा संख्या 12/ 2023 धारा 302/34 भादवि पंजीकृत कराया । पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के आदेश के क्रम में थाना सुबेहा पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त इबरान पुत्र मोहर्रम अली निवासी पूरे लाला मजरे सेमरावां थाना कोठी जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 15.01.2023 को देवीगंज चौराहे से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 1.34.000/ रुपये नकद बरामद किये।
अभियुक्त से पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि दिनांक 11.01.2023 को उसका जीजा जब्बार उसके घर आया और बताया कि उसकी मुलाकात मृतक दिनेश कुमार से करीब 6 माह पहले ग्राम सराय चन्देल में हुई थी और उसने तंत्र-मंत्र का वीडियो दिखाकर मृतक को गड़ा हुआ धन प्राप्त होने का लालच देकर विश्वास में ले लिया है उसी के यहां चलना है। अभियुक्त इबरान व उसका जीजा अभियुक्त गब्बार ने योजनाबद्ध तरीके से मृतक दिनेश कुमार को बुलाकर उसकी हत्या कर दी थी तथा मृतक के पास मौजूद एक लाख चौरासी हजार रुपये (1.84,000/-रुपये) को लेकर भाग गये थे। जिसमें से पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.01.2023 को 50 हजार रुपये बरामद कर अभियुक्त जब्बार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस टीम :-
1. प्रभारी निरीक्षक संजीत कुमार सोनकर थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।
2. उपनिरीक्षक मदनपाल थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।
3. उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।
4. उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।
5. कांस्टेबल नितिन कुमार थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।
6. कांस्टेबल विनय कुमार यादव थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।
7. चालक हेड कांस्टेबल मोहम्मद हदीश खां थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।




