Advertisement
अयोध्याबाराबंकी

बाराबंकी पुलिस/प्रशासन द्वारा अभियुक्त/गैंग लीडर की अचल सम्पत्ति कीमत लगभग 72 लाख रुपये को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया

समित अवस्थी मंडल संपादक
जनपद बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में *थाना बदोसराय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 368/2022 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट* से सम्बन्धित अभियुक्त/ गैंग लीडर सैय्यद मोहम्मद मेंहदी उर्फ जुल्फी मियां पुत्र खुर्शीद अस्करी निवासी हजरतपुर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी द्वारा अपने गिरोह के सक्रिय सदस्य मोहम्मद सलीम व हसनैन उर्फ हसीन पुत्रगण अली अहमद निवासीगण हसनापुर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी के साथ मिलकर आर्थिक, भौतिक व दुनियावी लाभ प्राप्त करने जैसे अपराध कारित कर स्वयं/परिजनों के नाम पर चल व अचल सम्पत्ति अर्जित की गई।
*अभियुक्त/गैंग लीडर सैय्यद मोहम्मद मेंहदी उर्फ जुल्फी द्वारा अपने गिरोह में नये-नये सदस्यों को शामिल कर विगत 14-15 वर्षों से आर्थिक, भौतिक व दुनियावी लाभ हेतु एक आपराधिक गिरोह बनाकर आम जनमानस के मध्य दबंगई कायम रखने के लिए डर/भय पैदा करने के लिए मुख्यतः अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों पर हमलावर होने, कानून-व्यवस्था/राजकीय कार्यों में बाधा डालने व मारपीट करने जैसे अपराध कर अवैध धनोपार्जन किया गया।*
अभियुक्त/ गैंग लीडर सैय्यद मोहम्मद मेंहदी उर्फ जुल्फी मियां पुत्र खुर्शीद अस्करी निवासी हजरतपुर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी द्वारा अपराध से अर्जित धन से स्वयं के नाम के ग्राम हजरतपुर बदोसराय स्थित गाटा सं0 1705 का क्षेत्रफल 0.269 हेक्टेयर भूमि (कीमत लगभग 72 लाख रुपये) का क्रय किया गया।
आज दिनांक 13.01.2023 को बाराबंकी पुलिस एवं प्रशासन द्वारा अभियुक्त/ गैंग लीडर सैय्यद मोहम्मद मेंहदी उर्फ जुल्फी मियां पुत्र खुर्शीद अस्करी निवासी हजरतपुर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी द्वारा अपराध से अर्जित की गई उपरोक्त अचल सम्पत्ति को अन्तर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कुर्क किया गया-

अभियुक्त/ गैंग लीडर सैय्यद मोहम्मद मेंहदी उर्फ जुल्फी मियां पुत्र खुर्शीद अस्करी निवासी हजरतपुर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी की कुर्क सम्पत्ति का विवरण- (कीमत लगभग 72 लाख रुपये)-
1. ग्राम हजरतपुर बदोसराय स्थित भूखण्ड कीमत लगभग- 72,00,000/- रुपये

आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 367/08 धारा 147/323/504/506/379/324/308 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी
2. मु0अ0सं0 127/13 धारा 147/323/504/506 भादवि थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी
3. मु0अ0सं0 126/14 धारा 147/323/504/506/342 भादवि थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी
4. मु0अ0सं0 44/19 धारा 332/353/504/506/507 भादवि व 3(1)द,ध एससी/एसटी एक्ट थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी
5. मु0अ0सं0 138/20 धारा 3 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1964 थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी
6. मु0अ0सं0 368/2022 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button