
रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली।थाना जगतपुर पर वादी शिवकुमार (ठेकेदार) ने स्पेसर प्लेटें चोरी होने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 22 सितम्बर 2025 को थाना जगतपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमे से संबंधित अभियुक्तग 1. शिवेन्द्र पुत्र हनुमान 2. अर्पित पुत्र बब्बन निवासीगण ग्राम कुमेदान का पुरवा थाना जगतपुर जनपद रायबरेली को 05 चोरी की स्पेसर प्लेटों के साथ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
विज्ञापन



