Advertisement
लखनऊ

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर “कुछ बात कुछ जज्बात” के मंच से एक ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन स्ट्रीम यार्ड पर किया गया

गोकुल में बजत बधइया, जन्म लियो है कन्हैया ने

*प्रकाशनार्थ- प्रेस विज्ञप्ति*

लखनऊ 31अगस्त’ 2021श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर “कुछ बात कुछ जज्बात” के मंच से एक आॅन लाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन स्ट्रीम यार्ड पर किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रसिद्ध छंदकार उमेश प्रकाश “उमेश” द्वारा की गयी ।
सबसे पहले मां सरस्वती की वाणी वन्दना निशा सिंह “नवल” द्वारा की गयी । कार्यक्रम का सफल संचालन गीतकार अल्का अस्थाना “अमृतमयी” द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए संस्था के संस्थापक संजय निराला जी ने अपने भावों से भरे हुए दोहों से कार्यक्रम में उत्सुकता पैदा कर दी ।
उसके बाद अलका अस्थाना “अमृतमयी” ने जन्माष्टमी पर एक गीत सुनाया – गोकुल में बजत बधइया, जन्म लियो है कन्हैया। कवयित्री निशा सिंह “नवल” ने गजल सुनायी – कसम खाई यहां मैंने सभी को है जगाने की, सुनहरे ख्वाब आंखों में पिरोने की सजाने की ।
अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष उमेश प्रकाश “उमेश” ने वर्षा गीत से सभी का मन मोह लिया।
धन्यवाद ज्ञापन संजय निराला द्वारा किया ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button