Advertisement
बाराबंकी

प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के अन्तर्गत जनपद में किया जा रहा है विद्युतीकरण,

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

बाराबंकी।प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के अन्तर्गत जनपद में किया जा रहा है विद्युतीकरण,
ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना का लाभ उठाना चाहिए

निःशुल्क दिया जा रहा कनेक्शन
प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत जिन मजरों में विद्युतीकरण किया जा रहा है वहां कनेक्शन निःशुल्क दिया जा रहा है। मीटर का भी कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। गांवों में बिजली विभाग के अधिकारी शिविर लगा रहे हैं। इसमें नए कनेक्शन के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।जनपद के करीब 300 मजरों में प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत तेजी से कार्य शुरू हो गया है। कोरोना की वजह से यह कार्य कुछ समय के लिए बाधित हुआ था। गांव से बाहर बने मकानों में भी जल्द विद्युतीकरण का कार्य शुरू होगा। जिले के सभी गांवों और मजरों में प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण होना है। लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से यह बाधित हो गया था। इधर, कार्य जब शुरू हुआ तो इसमें और तेजी लाई गई है। दिसंबर तक सभी मजरों में विद्युतीकरण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।मजरों में खंभे और तार खींचे जा रहे हैं। नए मीटर भी लगाए जा रहे हैं। जिन लोगों ने गांव से बाहर अपने मकान बनवा लिए हैं, उनके यहां भी कनेक्शन किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जो गांवों और मजरों से निकलकर दूरदराज घर बनवा लिए हैं।अधीक्षण अभियंता संजीव राणा का कहना है कि ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना का लाभ उठाना चाहिए। नया कनेक्शन और मीटर निश्शुल्क लगाया जा रहा है तो इसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए। इसके बाद भी अगर कनेक्शन नहीं लिया तो जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button