जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह की अध्यक्षता में स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रमों के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गई।
कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह की अध्यक्षता में स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रमों के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के आयोजन हेतु जनपद के सभी घरों, कार्यालय, शैक्षणिक, व्यावसायिक, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों आदि पर 11 अगस्त से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को फहराये जाने के निर्देश दिये गये है।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विकास खण्ड कार्यालय को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के पेटिंग के माध्यम से चित्र बनाकर साज-सज्जा, जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में निर्मित पंचायत भवन कार्यालयों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के पेटिंग के माध्यम से चित्र बनाकर साज-सज्जा, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत, विकास खण्ड मंे निर्मित शहदी स्मारकों की रंगाई-पुताई एवं साज-सज्जा, विकास खण्ड कार्याल7य पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम से सम्बन्धित सेल्फी प्वाइंट का निर्माण किया जाना तथा जन जागरूकता के माध्य से सेल्फी विथ तिरंगा के लिए जनमानस को प्रोत्साहित करते हुए हर घर तिरंगा की वेबसाइट पर उसे अपलोड किये जाने हेतु जानकारी प्रदान करते हुए अपलोड कराना, जनपद के समस्त पंचायत भवनों पर तिरंगा लाइटिंग की व्यवस्था, आशा बहूत, आंगनबाड़ी, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक के माध्यम से डोर टू डोर सम्पर्क कर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु जागरूक करेंगे एवं 11 अगस्त से 17 अगस्त के मध्य अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को झण्डा संहिता, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, सेल्फी प्वाइंट, छात्र छात्राओं द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम एवं देशभक्ति से सम्बन्धित चित्रकला प्रतियोगिता, स्वयं सहायता समूह द्वारा तिरंगा झण्डे का स्टाॅल, सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जायेगा।
जनपद मुख्यालय पर स्थापित शहीद स्मारक पर इंटर कॉलेज एवं डिग्री कॉलेज के छात्र छात्राओं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्थानीय कलाकारों के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, डीआरडीए सभागार से पुलिस लाइन परेड ग्राउंड तक दिव्यांग प्रोत्साहन रैली का आयोजन, समस्त तहसील, विकास खण्ड नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत अपने अपने कार्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ पृथक पृथक दिवसों को न्यूनतम 75 राष्ट्रीय ध्वजों के साथ तिरंगा यात्रा निकाल कर स्थानीय जनमानस को स्वतंत्रता दिवस के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु जागरूक करेंगे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के ग्रामों में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिवारों को स्मृति चिन्ह, शाल आदि देकर सम्मानित करना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह एवं रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।




