Advertisement
उन्नाव

हत्या के अभियुक्त , मृतक से संबंधित सबूतों सहित गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

जनपद उन्नाव में आज दिनाक 27.07.2021 को थानाध्यक्ष अनुराग सिंह थाना आसीवन मय फोर्स के मु० अ० स० 153 / 21 धारा 302 / 201 / 120B I.P.C में अभियुक्तगणों की तलाश मे मामूर होकर सिद्धनाथ तिराहे पर मौजूद थे कि उसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त मुर्शीद पुत्र रौनक अली निवासी ग्राम खेवरई थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव व अभियुक्ता गीता उर्फ शिवकुमारी पत्नी स्व ० चन्दन निवासी ग्राम मुण्डा थाना आसीवन जनपद उन्नाव को नगाखेड़ा तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया । घटना क्रम के अनुसार दिनाक 18.09.2020 को श्रीमती तिलाका उर्फ सुखदेई पत्नी स्व 0 मनीराम रैदास निवासी ग्राम मुन्डा थाना आसीवन उन्नाव ने थाना आसीवन पर अपने पुत्र चन्दन उम्र 35 वर्ष के गुम हो जाने की गुमशुदगी सूचना दर्ज करायी थी । जाँच गुमशुदगी के दौरान श्रीमती तिलाका के पुत्र राकेश ने दिनाक 26.07.2021 को थाने पर लिखित सूचना दी कि उसके भाई चन्दन की हत्या चन्दन की पत्नी श्रीमती गीता उर्फ शिवकुमारी व उसके प्रेमी मुर्शीद पुत्र रौनक अली उपरोक्त ने षडयन्त्र के तहत कर दी है व शव को मुण्डा ग्राम के पास नहर मे फेंक कर गायब कर दिया है।सूचना पर मु 0 अ 0 सं 0 153/21 धारा 302 / 201 / 120B भादवि थाना आसीवन पर पजीकृत होकर विवेचना थानाध्यक्ष अनुराग सिंह द्वारा ग्रहण की गयी व दौराने विवेचना अभियुक्त मुर्शीद व अभियुक्ता गीता उर्फ शिवकुमारी उपरोक्त को गिरफ्तार विधिक कार्यवाही करते हुए मा ० न्यायालय भेजा जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-

1. अभियुक्त मुर्शीद पुत्र रौनक अली निवासी ग्राम खेवरई थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव उम्र करीब 27 वर्ष

2.अभियुक्ता गीता उर्फ शिवकुमारी पत्नी स्व 0 चन्दन निवासी ग्राम मुण्डा थाना आसीवन उन्नाव उम्र करीब 34 वर्ष ।

विज्ञापन

बरामदगी का विवरण:-

विज्ञापन 2

1.मृतक चन्दन का आधार कार्ड
2.मृतक चन्दन की स्टेट बैंक आफ इण्डिया की पास बुक

विज्ञापन 3

गिरफ्तार करने वाली टीम:-

विज्ञापन 4

1 . थानाध्यक्ष अनुराग सिंह
2 . उ 0 नि 0 संजय कुमार यादव
3 . का ० अकुर यादव
4 . का 0 पंकज कुमार
5 . म 0 का 0 निधी वर्मा

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button