बाराबंकी के संयुक्त प्रयास से एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा( संपादक)
बाराबंकी। नोडल राजकीय औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव ने बताया कि शासन/विभाग के मिशन रोजगार योजनान्तर्गत राजकीय औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थान महुॅआमऊ बाराबंकी के परिसर में दिनांक-21.12.2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बाराबंकी एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, बाराबंकी के संयुक्त प्रयास से एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 09निजी अधिष्ठानों द्वारा रोजगार मेले में प्रतिभाग किया गया।

रोजगार मेले में आई0टी0आई0 की तरफ प्रतिभागित 03कम्पनियों ने 79अभ्यर्थियों में से कुल 32अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा/साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया। इसी क्रम में सेवायोजन कार्यालय की तरफ से प्रतिभागित 06कम्पनियों ने 247 में से 85 अभ्यर्थियों का चयन किया। इस प्रकार आज के रोजगार मेले में कुल 326 में से 117का चयन किया गया।
रोजगार मेले के इस अवसर पर प्लेसमेन्ट प्रभारीएल0एस0 षुक्ल कार्यदेषक, षोषीचन्द, कार्यदेषक, हरिनाम प्रसाद कार्यदेशक, श्री बच्छराज कार्यदेशक के साथ-साथ अनुदेशकों में आषुतोष कुमार यादव, श्री मनीष वर्मा, अभिषेक प्रकाश श्रीवास्तव, अखिलेश वर्मा, अंकित ठाकुर एंव जिला सेवायोजन अधिकारी देवव्रत जी ने अभ्यर्थियों की कैरियर कोन्सिलिग की तथा इनके साथ सुनील कुमार अपर संख्याधिकारी, सुग्रीव चन्द्र, अनुदेशक, सुनित प्रकाश प्रधान सहायक, राधिका श्रीवास्तव सहित आई0टी0आई0 के समस्त स्टाफ ने अपना अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया। श्री प्रीतम सिंह अनुदेशक द्वारा वीडिया/फोटोग्राफी तथा फीडिंग का कार्य सम्पादित किया गया।
रोजगार मेला के अन्त में संस्थान के प्रधानाचार्य एवं जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को कम्पनी में मेहनत व लगन से काम करने के निर्देषो के साथ उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनायें दी गयी।




