छात्र सभा ने मनाया,प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह का जन्मदिन।

सिद्धार्थनगर
रिपोर्टः- विजय पाल चतुर्वेदी।
समाजवादी पार्टी शोहरतगढ़ पार्टी कैम्प कार्यालय पर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया। इस दौरान समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष विष्णु उमर ने कहा कि दिग्विजय सिंह देव एक छोटे से कस्बे से निकल कर आज प्रदेश अध्यक्ष जैसे पदों पर अपने संघर्षो के बदौलत पहुँचे है। हम छात्रों, नौजवानों को उनके संघर्षो से सीखना चाहिए।
कार्यक्रम में जिलाउपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि आज की पीढी की उनके संघषों से सीख लेने की जरूरत है। इस दौरान गोपाल प्रसाद, वकील खान,डब्लू सिंह,जिला उपाध्यक्ष राहुल यादव,शहजाद सिद्दीकी,जिला सचिव वकार मोईज खान,नागेश्वर मिश्र,अवि श्रीवास्तव,महेश यादव, आमिर खान,अभिषेक यादव,आनन्द गुप्ता,मनीष मौर्य,आवेश रजा,सद्दाम, राम राज यादव,नागेंद्र यादव, अखिलेश यादव,राजकुमार चौधरी, आशुतोष चौरसिया,श्याम यादव,राम स्वरूप पांडेय समेत तमाम छात्रसभा एवं समाजवादी साथी मौजूद रहे।




