Advertisement
बाराबंकी

आजाद इंटर कॉलेज शहावपुर में चाइल्ड लाइन द्वारा सशक्तिकरण के तहत बालिकाओं को जागरूक किया गया।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

बाराबंकी। 08 दिसम्बर 2022
विकासखंड मसौली के अंतर्गत आजाद इंटर कॉलेज शहावपुर में चाइल्ड लाइन द्वारा सशक्तिकरण के तहत बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में एंटी रोमियो महिला प्रभारी उप निरीक्षक माया देवी ने बताया कि बालिकाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन किया गया है उन्होंने कहा कि सुनसान जगह पर कोई असामाजिक तत्व परेशान करे तो सबसे पहले अपने बचाव के लिए शोर मचाए और आत्मरक्षा के लिए असामाजिक तत्वों का मुकाबला करें और 112 पुलिस को सूचना दें चाइल्ड लाइन की काउंसलर उमा देवी ने बताया कि चाइल्डलाइन 1098 जन्म से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए रातों दिन कार्यरत है बच्चा किसी भी परेशानी, दुख-तकलीफ मैं है तो फोन कर बच्चों के लिए मदद ले सकते हैं आपका एक फोन किसी भी बच्चे का भविष्य बदल सकता है बच्चा कहीं बाल श्रम कर रहा हो तो बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराने के लिए 1098 पर फोन करें और उन्हें भी पढ़ने का अधिकार दिलाएं। चाइल्ड लाइन टीम सदस्य अंचल कुमार ने सभी को बताया कि सरकारी टोल फ्री नंबरों पर फोन कर अपनी व दूसरों की मदद कर सकते हैं 101 अग्निशमन, 102, 108 एंबुलेंस, 112 पुलिस, 181 घरेलू हिंसा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1930 साइबर सेल, 1090 महिला हेल्पलाइन आदि नंबरों के बारे में जानकारी दी वहीं कम्प्यूटर आपरेटर करुणेंद्र पटेल ने साइबर क्राइम के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि अपरिचित व्यक्ति की फोन कॉल आने पर अपने वित्तीय मामले की डिटेल कभी भी शेयर न करें। सोशल साइट के माध्यम से या ऑनलाइन मदद के नाम पर रुपये मांगने वालों को बिना पहचान किए कोई धनराशि न दें। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने अकाउंट का विवरण, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नंबर, ओटीपी नंबर व एसएमएस को शेयर न करें। एटीएम हमेशा अकेले प्रयोग करें। किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें। अपने एटीएम कार्ड की सुरक्षा विशेष तौर पर करें। इसका प्रयोग स्वयं अथवा अत्यंत विश्वसनीय व्यक्ति के द्वारा ही करवाएं। अपने खाते का पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें न ही उसे कंप्यूटर या मोबाइल पर सेव करें।


इस मौके पर श्री रामनाथ यादव(प्रधानाध्यापक), रितु सिंह(महिला आरक्षी), रामेश्वर सिंह(कांस्टेबल), मो0 अनस, प्रभाकर सिंह,उमेश चंद्र, राबिया बानो , छात्र-छात्राएं व अध्यापकगण आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button