राष्ट्रपति भवन के पास नग्न घूमती रही मानसिक रोगी,भीड़ खींचती रही फोटो

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
दिल्ली के हाई सिक्योरिटी इलाके में राष्ट्रपति भवन के समीप मानसिक रोगी एक महिला नग्न घूमती नजर आई संवेदनहीन भीड़ नग्न घूम रही महिला की तस्वीर उतारने में जुटी रही सूचना पाकर मौके पर पहुंची दिल्ली महिला आयोग की टीम ने महिला को कपड़े पहनाए और उसे लेकर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने गई महिला के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कंझावला इलाके की निवासी के तौर पर हुई है जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार शाम की है लगभग 35 साल की एक महिला नग्न अवस्था में घूम रही थी लोग उसकी फोटो खींचते रहे, लेकिन किसी ने उसका तन ढकने का प्रयास नहीं किया एक मीडिया कर्मी ने इसकी सूचना फोन कर दिल्ली महिला आयोग के जन संपर्क अधिकारी और ओएसडी राहुल तहिल्यानी को फोन पर दी पीआरओ को यह भी बताया गया कि महिला बेसहारा है और आसपास खड़े लोग महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच रहे हैं राहुल ने मामले की जानकारी तुरंत डीसीडब्ल्यू अध्यक्षा स्वाति मालीवाल को दी. डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष के निर्देश पर आयोग की एक टीम मौके पर पहुची और महिला को कपड़े पहनाकर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने लेकर गई. महिला के पास एक स्कूल बैग था, जिसमें कुछ किताबें और उसका आधार कार्ड था आधार कार्ड पर दर्ज पते के मुताबिक यह महिला कंझावला इलाके की निवासी है.
महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए वह ज्यादा कुछ नहीं बता पा रही थी. महिला के मुताबिक उसके दो बच्चे हैं डीसीडब्ल्यू की टीम जब
उसके पते पर पहुंची तो पता चला कि उसके बच्चे उसकी जेठानी के साथ रह रहे है
महिला के पति की मौत हो चुकी है.पति की मौत के बाद वह अपना मानसिक संतुलन गंवा बैठी और घर छोड़कर चली गई थी. महिला के दोनों बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उसकी जेठानी ने ले ली थी महिला के परिजनों ने उसकी जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया,जिसके बाद टीम पीडि़ता को मानसिक रोगियों के अस्पताल लेकर पहुंची अस्पताल की ओर से कोर्ट का आदेश लाने को कहा गया महिला आयोग की टीम पीडि़ता को लेकर वापस थाने आई और उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया
गया कोर्ट के आदेश के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल कहा, दुख होता है, जब लोग किसी मानसिक रोगी के साथ इस तरह का व्यवहार करते है दिल्ली का दिल कहे जाने वाले राष्ट्रपति भवन इलाके में वह बेसहारा नग्न अवस्था में घूम रही थी उन्होंने कहा कि महिला अब सुरक्षित है और उसका इलाज करवाया जा रहा है



