खाते से साइबर ठगी के द्वारा निकाली गई सम्पूर्ण धनराशि 95,511 / – रुपये बरामद।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
बाराबंकी। साइबर सेल टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही कर आवेदक के खाते से साइबर ठगी के द्वारा निकाली गई सम्पूर्ण धनराशि 95,511 / – रुपये बरामद कराई गई आवेदक संजीव कुमार वर्मा पुत्र श्री जयनरायन वर्मा निवासी 5/585 आवास विकास कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबकी द्वारा साइबर सेल पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके मोबाइल नम्बर पर अज्ञात नम्बर से कॉल आयी और कॉलर द्वारा अपने आप को एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेन्ट का कर्मचारी बताकर कहा गया कि आपके केडिट कार्ड में 800 रिवार्ड प्वाइन्ट हैं , उनको खाते में ऐड कर लीजिये । इसी क्रम में कॉलर द्वारा आवेदक के क्रेडिट कार्ड खाते की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर 95,511 / – रुपये की आनलाइन ठगी कर ली गयी । आवेदक के शिकायती प्रार्थना पत्र पर साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित प्रभावी कार्यवाही करते हुए आवेदक / पीड़ित के स्टेटमेन्ट का अवलोकन कर नो ब्रोकर मर्चेन्ट से पत्राचार कर वालेट फ्रीज कराकर सम्पूर्ण धनराशि ( 95,511 / – रुपये ) वादी के खाते में वापस करायी गयी ।
पुलिस टीम :-
1. निरीक्षक विजयवीर सिंह सिरोही प्रभारी साइबर सेल जनपद बाराबंकी ।
2. कांस्टेबल कुलदीप कुमार यादव साइबर सेल जनपद बाराबंकी ।
3. कांस्टेबल अभिषेक चपराना साइबर सेल जनपद बाराबंकी ।
4. कांस्टेबल गुरुप्रीत साइबर सेल जनपद बाराबंकी ।
5. कांस्टेबल राजन यादव साइबर सेल जनपद बाराबंकी ।
6. कांस्टेबल गौरव त्रिपाठी साइबर सेल जनपद बाराबंकी ।




