चौकी प्रभारी के सराहनीय कार्य की वजह से राष्ट्रीय मानवाधिकार एकता संघ के पदाधिकारियों ने पुलिस सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित

रामनगर बाराबंकी महादेवा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने कुछ ही महीने चौकी का चार्ज संभाले हुए है और एक बहुत ही सराहनीय कार्य किया महादेवा लोधौरा चौराहा एक घर के सामने खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने 3 दिन पहले रात का अंधेरा का फायदा उठाकर उठा ले गए थे
जिसमें चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ल को पीड़ित ने एक प्रार्थना पत्र दिया था जिसका चौकी प्रभारी ने संज्ञान लेते हुए 24 घंटे में अथक प्रयास करते हुए बाइक को सकुशल भग हर झील के पास मेन गेट पर किसी अज्ञात ने चौकी प्रभारी के डर की वजह से छोड़ कर भाग गया जो कि बाइक पीड़ित के सुपुर्द कर दी गयी है चौकी प्रभारी के सराहनीय कार्य की वजह से क्षेत्र में उनकी प्रशंसा की जा रही है इस प्रशंसा को संज्ञान में लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एकता संघ के जिला अध्यक्ष शमीम व जिला प्रभारी शीतला प्रसाद बाजपेई ने महादेवा चौकी पर पहुंचकर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला को माला पहना कर वह अंग वस्त्र देकर और पुलिस सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया
और राष्ट्रीय मानवाधिकार एकता संघ के पदाधिकारी ने चौकी प्रभारी की प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस सम्मान समारोह में उमेश तिवारी विनीत कुमार और मोहम्मद सलमान वह सोहेल व समाजसेवी पर्यावरण प्रेमी कुमार मोनू भास्कर वह लेखपाल गुरुशरण वह संतोष कुमार वाह चौकी के समस्त स्टाफ मौजूद रहा




