मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ राजकीय बालिका इण्टर कालेज में आयोजित किया गया।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। अपर जिलाधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ राजकीय बालिका इण्टर कालेज सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें उप जिला मजिस्ट्रेट द्वारा माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि मतदाता केन्द्रों पर पंजीकरण हेतु विशेष अभियान आगामी 12 नवम्बर(शनिवार), 20 नवंबर(रविवार), 26 नवम्बर(शनिवार) व 04 दिसम्बर, 2022(रविवार) को आयोजित किया जायेगा। नये मतदाताओं के लिए फार्म 6, किसी प्रवासी निर्वाचक द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किये जाने के लिए आवेदन पत्र फार्म 6क, निर्वाचक नामावली में अधिप्रमाणन के लिए आधार संख्या की सूचना, आवेदन पत्र फार्म 6 ख, विद्यमान निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नाम हटाने के प्रस्ताव के आपेक्ष मतदाता आवेदन पत्र फार्म 7, विद्यमान निर्वाचक नामावली/ईपीआईसी प्रतिस्थापन/दिव्यांगजन चिन्हींकृत करने सम्बन्धी प्रविष्ठियों का सुधार/निवास स्थानान्तरण हेतु मतदाता आवेदन पत्र फार्म 8 भरा जायेगा। मतदाता बनने की पात्रता हेतु भारतीय नागरिक हो एवं उत्तर प्रदेश के सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्र में सामान्यतः निवास कर रहे हो तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हो अथवा 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हो। मतदाता अपना पंजीकरण वोटर पोर्टल एनवीएसपी डाट इन के माध्यम से कर सकते है।
इस दौरान उपजिलाधिकारी नवाबगंज, बेसिक शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार नवाबगंज, प्रधानाचार्य जीजीआईसी, सूचना विभाग सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।




