दबिश के दौरान लगभग 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद एक अभियुक्त गिरफ्तार।
पुलिस ने मौके पर लगभग 3000 किग्रा लहन किया नष्ट।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी बाराबंकी श्री राजेंद्र प्रसाद के निर्देशन मे दिनांक 29.10.2022 को थाना टिकैतनगर अन्तर्गत पुलिस चौकी सुखीपुर पुलिस के साथ ग्राम – बांसगांव, असवामांझा व बरुआ में *धर्मेन्द्र वर्मा, आबकारी निरीक्षक, रामसनेही घाट* मय अधीनस्थ स्टाफ दबिश दी गई। दबिश के दौरान लगभग 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। मौके पर लगभग 3000 किग्रा लहन नष्ट किया गया। कुल 02 अभियोग पंजीकृत करते हुये एक अभियुक्त आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। दबिश के दौरान उक्त ग्रामों के ग्रामवासियों को अवैध शराब के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया एवं आस पास अवैध शराब के निर्माण/बिक्री/परिवहन की गतिविधियों के संचालन होने के बारे में सूचना दिये जाने की भी अपील की गयी। आबकारी दुकानो की सघन चेकिंग तथा रोड पर वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया गया।




