भीषण सड़क हादसा, महिला की दर्दनाक मौत; तीन लोग गंभीर रूप से घायल, मची चीख-पुकार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
उन्नाव। गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। सफीपुर थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 395 के पास हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार, गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर के दौरान किलोमीटर संख्या 395 के पास अचानक भीषण सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में एक महिला की जान चली गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान मीनाक्षी पत्नी सुजीत के रूप में हुई है। महिला की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
गंगा एक्सप्रेसवे जैसे तेज रफ्तार मार्ग पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की जरूरत को उजागर कर दिया है। फिलहाल हादसे में तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।
हादसे में एक महिला की मौत और तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।




