गरीब के कच्चे मकान की बारिश के चलते गिरी दीवार बाल-बाल बचा परिवार।

रिपोर्ट :- पुष्पेंद्र कुमार वर्मा।
निंदूरा बाराबंकी। दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश में एक मकान की कच्ची दीवार गिरने से परिवार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ, वहीं परिवार बाल-बाल बच गया।

बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गौरभारी निवासी भागीरथ पुत्र श्रीपाल काफी गरीबी में गुजर-बसर कर रहे हैं। बुधवार से शुरू हुई झमाझम बारिश मे उनके कच्चे मकान की एक दीवार भरभरा कर ढह गई, गनीमत रही कि इस बीच परिवार उसकी चपेट में नहीं आया और सुरक्षित बच गया। किंतु गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया, जिससे परिवार के सामने एक दो वक्त की रोटी का संकट दिख रहा है। परिवार को अब बारिश के दौरान सर छुपाने की भी समस्या सामने है। सरकार की ओर से इस परिवार को पूर्व में ना ही कोई सरकारी आवास मिला और ना ही कोई मदद, जिसके चलते परिवार अपनी गरीबी में एक कच्ची कोठरी व छप्पर में गुजर बसर करने को मजबूर था। आज कुदरत के प्रहार से वह भी छिनता नजर आ रहा है।




