Advertisement
बाराबंकी

आधार अपडेट के लिए बाराबंकी में चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

आधार अपडेट के लिए बाराबंकी में चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि निवासियों को सलाह दी जाती है कि अगर आपका आधार बने हुए 10 साल या उससे अधिक हो गए है तो अपने नजदीकी आधार केन्द्र पर जाकर आधार अपडेट या ऑनलाइन एसएसयूपी के माध्यम से अपडेट जरूर कराये। बाराबंकी जिला प्रशासन एवं भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा सामूहिक रूप से बाराबंकी जिले में आधार अपडेट के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत विशेष कैंप संचालित किये जा रहे है ताकि निवासी अपना आधार अपडेट आसानी से करा सके। जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि आधार एक अति महत्वपूर्ण दस्तावेज है इसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलता है इसलिए इसका अपडेट होना जरूरी और लाभदायक है, अगर आपका आधार अपडेट होता है तो आपको केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में बहुत आसानी होती है। आधार की एक विशेषता है कि आप इसे आसानी से अपडेट करा सकते है विशेष तौर पर अपना पता और मोबाइल नम्बर हमेशा अपडेट रखे। इस सन्दर्भ में निवासियों को सलाह दी जाती है कि अगर आपका आधार बने हुए 10 साल या उससे अधिक हो गए है तो अपना आधार अपडेट जरूर कराये। आधार अपडेट के लिए अपने पते एवं पहचान का वैध प्रमाण लेकर अपने नजदीकी आधार केन्द्र आए और अपना आधार अपडेट कराये, इसके लिए निर्धारित शुल्क 50 रुपये है। आप अपना आधार दो प्रकार से अपडेट करा सकते है। आॅनलाइन https://ssup.uidai.gov.in/ssup/ से आप पते एवं पहचान का वैध प्रमाण अपलोड कर सकते है, जिसके लिए निर्धारित शुल्क 25 रुपये है। अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर आप अपने आधार में अपडेट करा सकते है, जिसके लिए शुल्क 50 रुपये है। अपने नजदीकी आधार केन्द्र का पता जानने के लिए https://appointments.uidai.gov.in/bookapppointment.aspx पर लाॅग इन करें। आप आधार भुवन पोर्टल https://bhuvan.nrsc.gov.in/aadhaar/ के माध्यम से भी अपने नजदीकी आधार केन्द्र की जानकारी प्राप्त कर सकते है। बाराबंकी जिले में आधार नामांकन और अपडेट करने हेतु लगभग 130 आधार नामांकन और अपडेट मशीन कार्यरत है। इन आधार नामांकन और अपडेट मशीनों ने पिछले एक महीने के दौरान लगभग 12 हजार नए आधार नामांकन और लगभग 37 हजार आधार अपडेट किए है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button