
एमडीए कार्यक्रम को लेकर सहिया साथी को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
रिपोर्ट :- उज्जवल कुमार शाहा
साहिबगंज। बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य
केन्द्र सभागार में डॉo पंकज कुमार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बोरियों के आदेशानुसार आगामी 10 फ़रवरी से 25 फ़रवरी 2025 तक आयोजित होने वाले एमडीए कार्यक्रम का एक दिवसीय प्रशिक्षण छः कलस्टर के सभी सहियाओ को दिया गया! जिसमे उपस्थित सभी सहियाओ को एमडीए कार्यक्रम से सम्बंधित बिस्तृत जानकारी दी गईं! विदित हो की 10 फ़रवरी को सभी आंगनवाड़ी केन्द्र एवं स्कूलों में सहिया, सेविका एवं स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा बूथ लगाया जायेगा एवं 11 फ़रवरी से 25 फ़रवरी तक घर -घर भ्रमण कर अपने सामने में फाईलेरिया रोधी दवा डीईसी और अलबेण्डाज़ोल की एक खुराक दवा खिलाई जाएगी! साथ ही सभी सहियाओ को फाईलेरिया बीमारी के फैलने के कारण, लक्षण एवं रोकथाम आदि की जानकारी दी गई ! साथ ही सभी सहियाओ को अपने अपने क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओ, 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को छोड़कर सभी लक्षित जन-सामुदाय को दवा सेवन कराने को कहा गया! मौके पर डॉo सुदामा कुमार साहा, बीपीएम बिष्णु कुमार भगत, लिपिक गीता कुमारी लिपिक, सुमन कुमारी , एमटीएस मनोहर पंडित , शम्भूलाल दत्ता मेरी किस्कू विकास कुमार पंडित बीटीटी, श्री कांत पंडित पिरामल स्वास्थ्य, मगदालीना मुर्मू, राधेश्याम पंडित, एएनएम, सहिया साथी, सहिया आदि उपस्थित थे!




