
रिपोर्ट :- समित अवस्थी
बाराबंकी।राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत विश्व क्षय रोग दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी, बाराबंकी की अध्यक्षता में डी0 आर0 डी0 ए0, गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट बाराबंकी में किया गया। जिसमें समस्त विभागों के उच्च अधिकारी, निजी चिकित्सक, स्वयंसेवी संस्थाएं, केमिस्ट एशोसिएशन व गणमान्य नागरिकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर श्रीमती एकता सिंह मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त प्रतिभागियों को ‘‘टी0बी0 हारेगा, देश जीतेगा‘‘ से सम्बन्धित शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर जनपद में उपचारित किये जा रहे समस्त क्षय रोगियों (995 रोगियों) को मुख्य विकास अधिकारी विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओ के पदाधिकारी जैसे कि पेट्रोल संघ के अध्यक्ष श्री दीपक जैन, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष श्री प्रदीप जैन, आई0एम0ए0 के अध्यक्ष डा0 सुधीर कुमार वर्मा आदि, निजी चिकित्सको व गणमान्य नागरिको द्वारा गोद लिया गया। गोद लिये गये रोगियों में से 100 क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार किट (मूगफली-01 किलो, भुना चना-01 किलो, गुण-01 किलो, सत्तू 01 किलो, गजक 01 किलो अन्य न्यूट्रिशिनल सप्लीमेन्ट 01 किलो (हार्लिक्स/बॉर्नबीटा/कॉम्प्लान आदि) मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रामजी वर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 विनोद कुमार, जिला विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पाण्डेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रशासन डा0 के0एन0एम0 त्रिपाठी, परियोजना निदेशक श्री भोलानाथ कन्नौजिया, उप जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 राजीव दीक्षित, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 राजीव सिंह, नोडल अधिकारी परिवार कल्याण डा0 संजय बाबू, व अन्य अधिकारी, निजी चिकित्सक व गणमान्य नागरिको के द्वारा दिया गया जिसमें बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री रत्नेश कुमार द्वारा विशेष योगदान प्रदान किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्ष 2025 तक देश को टी0बी0 मुक्त करना है। इसके लिये सबको एकजुट होकर क्षय रोगियों को गोद लेकर उनका लगातार फालोअप करना है जिससे कि मरीज को दवा के साथ-साथ पौष्टिक आहार भी प्राप्त होता रहेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि टी0बी0 एक क्योरेबल बीमारी है। सही समय पर दवा तथा पौष्टिक आहार लेने से मरीज पूर्णतया टी0बी0 रोग से मुक्त हो सकता है।
जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा विश्व क्षय रोग दिवस की थीम प्दअमेज जव म्दक ज्ठ …… ैंअम स्पमि के बारे में बताया गया कि टी0बी0 को खत्म करने के लिये निवेश करे तथा जीवन बचायें। यहॉ पर निवेश करने का आशय समस्त उपलब्ध संशाधनों एवं सहायता से है। साथ ही क्षय रोग दिवस के अवसर पर गत वर्ष उन स्वयं सेवी संस्थाओं के सम्बंधित को उत्कृष्ठ कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र भी वितरित किये गये। सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए जनपद को क्षय रोग मुक्त कराने में अपना सहयोग प्रदान करने के लिये आग्रह किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रशासन, परियोजना निदेशक, उप जिला क्षय रोग अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, नोडल अधिकारी परिवार कल्याण व पेट्रोल संघ के अध्यक्ष, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष, आई0एम0ए0 के अध्यक्ष, बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान के अध्यक्ष, अन्य अधिकारी, निजी चिकित्सक व गणमान्य नागरिको आदि उपस्थित रहे।




