फिरोजाबाद
जिला बदर अभियुक्त को 01 अवैध असलहा एवं 02 जिंदा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार

रिपोर्ट:-शीतला प्रसाद वाजपेई
फिरोजाबाद l थाना शिकोहाबाद पुलिस द्वारा वाद संख्या 2489/2022 धारा 3 (1) उ0प्र0 गुण्डा नियन्त्र अधिनियम 1970 में श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के आदेशानुसार जिला बदर किये गये अभियुक्त जितेन्द्र कुमार पुष्कर पुत्र वचान सिंह निवासी निवासी मांढ़ई थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद को चैकिंग संदिग्ध वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मांढ़ई मोड़ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना शिकोहाबाद पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




