समित अवस्थी की रिपोर्ट
मामला जनपद बाराबंकी के शिक्षा क्षेत्र सूरतगंज अंतर्गत
कमअपोजिट विद्यालय भिटौली का जहां पर पिछले 2 दिनों से सरकार द्वारा दिए गए खाद्यान्न पर भी नौनिहालों का भोजन नहीं बना जब इस विषय में बच्चों ने यूपी ब्रेकिंग न्यूज़ से समित अवस्थी को जानकारी मिली तो मौके पर विद्यालय पहुंच पड़ताल की गई विद्यालय के रसोई घर में ताला लटक रहा था इस विषय में जब मीडिया द्वारा अध्यापकों से जानकारी ली गई तो पता चला कि पिछले 2 दिनों से बच्चों का भोजन नहीं बना है कारण पूछने पर ज्ञात हुआ कि ग्राम प्रधान करमुल्लापुर द्वारा कहा जाता है कि विद्यालय में खाना बनवाने पर हमें घाटा लग रहा है।
हमें पैसे बड़ा करके चाहिए वहीं दूसरी ओर अध्यापकों का कहना है कि हम गलत नहीं करेंगे बच्चों के साथ जितने बच्चे होंगे जितना भोजन बनेगा हम उतने की ही चेक दे करके पेमेंट करेंगे जितना हमारे पास दूध आएगा जिस दिन फल बटेगा हम उसी दिन का खाद्यान्न अंकित करेंगे परंतु इससे अधिक धन का ग्राम प्रधान करमुल्लापुर अध्यापकों के ऊपर दबाव बना रहे हैं जिसकी जानकारी अध्यापकों द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी सूरतगंज को भी दी गई फिलहाल देखना यह है कि आगे क्या कार्रवाई होती है फिलहाल फैसला तो समय की गोद में




