
समित अवस्थी की रिपोर्ट
जनपद बाराबंकी के शिक्षा क्षेत्र सूरतगंज अंतर्गत BRC सरकारी स्कूल पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूरतगंज में छात्र छात्राओं के नए आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं जिनके पहले से आधार कार्ड नहीं थे और जो बच्चे सरकारी स्कूल में 14 वर्ष के अंदर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं सरकार द्वारा मुहिम चलाई गई कि सीधे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर ) बच्चों के खाते में ड्रेस जूते के लिए पैसा सीधे छात्र छात्राओं तक पहुंचे और एडमिशन के दौरान कोई दिक्कत ना हो इस कारणवश आधार कार्ड निशुल्क बनाए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ आधार कार्ड बना रहे आकाश कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि बायोमेट्रिक द्वारा जो भी 14 वर्ष के ऊपर बच्चे हैं फूल बायोमेट्रिक का निर्धारित शुल्क लिया जाता है जिसमें पता संशोधन व अन्य संशोधन के अंन्य कार्य सम्मिलित है




