
रिपोर्ट:-नीरज शर्मा
घटना का संक्षिप्त विवरणः दिनांक 12.05.2026 को वादी द्वारा थाने पर तहरीर दी गई कि दिनाक 11-05-2026 की रात्रि समय करीब 23:00 बजे वादी की बहन घर पर थी। तभी हमारे गाँव का रहने वाला अतुल पुत्र राम लोचन ग्राम भदहा थाना बेनीगंज जनपद हरदोई मामूली कहासुनी को लेकर गाली गलौज करने लगा। जब वादी द्वारा ऐसा ना करने के लिए मना किया गया तो अतुल उपरोक्त द्वारा वादी व वादी की बहन से मारपीट की गई। जिससे बहन को काफी चोटे आयी व जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। इस सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस द्वारा वादी की बहन का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया व वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बेनीगंज पर मु0अ0स0 185/26 धारा 115(2)/351(3)/352 बीएनएस बनाम उपरोक्त नामजद अभियुक्त पंजीकृत किया गया, बाद में वादी पक्ष द्वारा यह बताया गया कि पीडिता को कुछ अन्य चोटे भी है, जो पूर्व के मेडिकल में नहीं है। स्थानीय पुलिस द्वारा वादी की बहन का दोबारा चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। चिकित्सीय परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 75/118(2) बीएनएस की वृद्धि की गई। विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। कार्यवाहीः- स्थानीय पुलिस द्वारा उक्त अभियोग से संबंधित नामजद अभियुक्त 1. अतुल पुत्र राम लोचन ग्राम भदहा थाना बेनीगंज जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया है। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। उपरोक्त प्रकरण में अब तक की जांच में यह तथ्य प्रकाश में आए है कि अभियुक्त अतुल व पीडिता हरियाणा में रहकर मजदूरी करते थे तथा दोनों एक दूसरे से पूर्व से परिचित है, दोनों के मध्य करीब तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था।



