
समित अवस्थी की रिपोर्ट
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 30.06.2022 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 628/2022 धारा 379/411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. सलमान पुत्र सलीम निवासी छावनी चौराहा मैसूरगंज थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच 2. शोएब पुत्र शकील निवासी काजीपुरा थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच को मन्नत अपार्टमेंट के सामने सफेदाबाद से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल व 09 अदद मोबाइल फोन तथा एक अदद चाकू बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0-635/2022 धारा 41/411/420/467/468/471 भादवि व मु0अ0सं0 636/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. सलमान पुत्र सलीम निवासी छावनी चौराहा मैसूरगंज थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच
2. शोएब पुत्र शकील निवासी काजीपुरा थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच
बरामदगी
1. चोरी की एक मोटर साइकिल अपाचे यूपी 40 6126
2. चोरी का 09 अदद मोबाइल फोन
3. एक अदद चाकू
पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक श्री संजय कुमार मौर्य थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 श्री सुशील कुमार त्रिपाठी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
3. उ0नि0 श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
4. का0 राजकुमार, का0 सफीज, का0 उपेन्द्र कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।




